{"_id":"651053c600058c706e02fb55","slug":"up-news-institutions-will-be-investigated-if-students-do-not-renew-timetable-of-scholarship-scheme-released-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : विद्यार्थियों के नवीनीकरण न कराने पर संस्थानों की होगी जांच, छात्रवृत्ति योजना की समयसारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : विद्यार्थियों के नवीनीकरण न कराने पर संस्थानों की होगी जांच, छात्रवृत्ति योजना की समयसारिणी जारी
Sun, 24 Sep 2023 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 24 Sep 2023 08:51 PM IST
सार
छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में विद्यार्थियों के नवीनीकरण न कराने पर संबंधित संस्थानों के रिकॉर्ड की गहन जांच कराई जाएगी। इस बार दो अक्तूबर को भुगतान की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में विद्यार्थियों के नवीनीकरण न कराने पर संबंधित संस्थानों के रिकॉर्ड की गहन जांच कराई जाएगी। इस बार दो अक्तूबर को भुगतान की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब सीधे मार्च में ही छात्रों के खातों में राशि भेजी जाएगी। छात्रों से ऑनलाइन आवेदन लेने के लिए वेबसाइट खोल दी गई है।
विज्ञापन
इस योजना में हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं लाभ लेते हैं। कक्षा-10 से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए जारी नई समयसारिणी के अनुसार सामान्य वर्ग, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्र 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्हें 15 मार्च तक भुगतान किया जाएगा। अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र चालू वित्त वर्ष में कभी भी आवेदन कर सकेंगे, लेकिन 15 मार्च तक भुगतान उन्हीं एससी-एसटी छात्रों को होगा, जो 31 दिसंबर तक आवेदन करेंगे। एक जनवरी से 31 मार्च के बीच आवेदन करने वाले एससी-एसटी छात्रों के खातों में 21 जून तक राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
इस योजना के किसी भी पाठ्यक्रम में जो छात्र नवीनीकरण नहीं कराएंगे, संबंधित संस्थानों को उसकी जानकारी वेबसाइट पर देनी होगी। ऐसे मामलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति उस संस्थान और नवीनीकरण न कराने वाले छात्रों का 8 जनवरी से 10 फरवरी तक भौतिक सत्यापन करेंगी। अपनी रिपोर्ट समाज कल्याण निदेशालय को भेजेंगे। गड़बड़ी मिलने पर संस्थान के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही नियमानुसार रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन
10 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे कक्षा-9 व 10 के विद्यार्थी
कक्षा-9 व 10 के छात्र 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें फरवरी में भुगतान किया जाएगा।