{"_id":"65678a699b3c6dcce10a4353","slug":"up-news-if-private-ambulance-is-found-near-the-hospital-action-will-be-taken-entry-of-unauthorized-people-w-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : अस्पताल के आसपास निजी एंबुलेंस मिली तो होगी कार्रवाई, अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर भी लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : अस्पताल के आसपास निजी एंबुलेंस मिली तो होगी कार्रवाई, अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर भी लगेगी रोक
Thu, 30 Nov 2023 05:41 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 Nov 2023 05:41 AM IST
सार
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में निजी एंबुलेंस के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि परिसर के आसपास निजी एंबुलेंस मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्राइवेट एंबुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में निजी एंबुलेंस के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि परिसर के आसपास निजी एंबुलेंस मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह अनाधिकृत व्यक्ति के परिसर में प्रवेश करने पर भी पाबंदी लगाई गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सचिव रंजन कुमार ने सभी मंडलीय निदेशकों, चिकित्सा अधीक्षकों, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सभी अस्पतालों के प्रभारी को निर्देश भेज दिया है।
विज्ञापन
भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि राजकीय चिकित्सालयों के प्रभारी चिकित्साधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि चिकित्सालय परिसर अथवा परिसर के निकट अवैध निजी एम्बुलेंस का प्रवेश नहीं होना चाहिए। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को निजी चिकित्सालयों अथवा निजी एम्बुलेंस द्वारा किसी अन्य स्थानों पर ले जाने की घटना भी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
ऐसे में राजकीय चिकित्सालयों के प्रभारी चिकित्साधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि चिकित्सालय परिसर में चिकित्सालयों के तैनात स्टॉफ के अतिरिक्त कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करें। अस्पताल के सभी स्टाफ निर्धारित ड्रेस में रहें। सीएमओ सभी पीएचसी, सीएचसी के प्रभारियों से हर दिन वीडियो कांफ्रेसिंग करके स्थिति की जानकारी लेते रहेंगे।