फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: IAS TK Shibu and Sunil Kumar Verma get posting, eight IAS transferred

UP News : IAS टीके शिबु और सुनील कुमार वर्मा को मिली तैनाती, आठ आईएएस का तबादला

Mon, 21 Nov 2022 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Nov 2022 12:05 AM IST
सार

टीके शिबु को सोनभद्र और सुनील कुमार वर्मा को औरेया का डीएम रहते सस्पेंड किया गया था। कुछ समय पहले ही दोनों बहाल हुए थे। शिबु को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद और वर्मा को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है।

विज्ञापन
UP News: IAS TK Shibu and Sunil Kumar Verma get posting, eight IAS transferred
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

डीएम रहते निलंबित किए गए आईएएस अधिकारी टीके शिबु और सुनील कुमार वर्मा को तैनाती दे दी गई है। शासन ने देर शाम विशेष सचिव स्तर के आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
विज्ञापन


टीके शिबु को सोनभद्र और सुनील कुमार वर्मा को औरेया का डीएम रहते सस्पेंड किया गया था। कुछ समय पहले ही दोनों बहाल हुए थे। शिबु को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद और वर्मा को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है। प्रतीक्षा में चल रहे अनुराग पटेल को विशेष सचिव राजस्व विभाग और अपर आयुक्त चकबंदी बनाया गया है। वह पहले बांदा के डीएम थे, जहां से हटाए जाने के बाद प्रतीक्षा में रखे गए थे।
विज्ञापन


विशेष सचिव, राजस्व विभाग और अपर आयुक्त चकबंदी महेंद्र सिंह को विशेष सचिव, गृह बनाया गया है। विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग रेणु तिवारी को अपर आयुक्त ग्राम्य विकास व मनरेगा की जिम्मेदारी मिली है। यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक शेषनाथ को विशेष सचिव चीनी व गन्ना विकास विभाग, विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग अरुण प्रकाश को विशेष सचिव एमएसएमई के साथ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अपर आयुक्त मनरेगा व ग्राम्य विकास योगेश कुमार को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन शाखा के पद पर भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed