{"_id":"64cc8bea17d45cb271026de8","slug":"up-news-human-rights-commission-summoned-the-dm-of-agra-and-lucknow-in-the-case-of-the-prisoner-s-death-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : बंदी की मौत के मामले में आगरा और लखनऊ के डीएम को मानवाधिकार आयोग ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : बंदी की मौत के मामले में आगरा और लखनऊ के डीएम को मानवाधिकार आयोग ने किया तलब
Fri, 04 Aug 2023 10:56 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:56 AM IST
सार
न्यायमूर्ति बालकृष्ण नारायन ने डीजी मानवाधिकार को निर्देश दिए हैं कि वह आगामी 25 सितंबर को लखनऊ के डीएम और 26 सितंबर को आगरा के डीएम को आयोग के समक्ष पेश कराना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
विस्तार
राज्य मानवाधिकार आयोग ने जेल में बंदियों की मौत के मामले में रिपोर्ट देने में लापरवाही बरतने पर लखनऊ और आगरा के डीएम को समन देकर तलब किया है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बालकृष्ण नारायन ने डीजी मानवाधिकार को निर्देश दिए हैं कि वह आगामी 25 सितंबर को लखनऊ के डीएम और 26 सितंबर को आगरा के डीएम को आयोग के समक्ष पेश कराना सुनिश्चित कराएं। यदि इस दरम्यान वे आयोग को संबंधित दस्तावेज सौंप देते हैं, तो उनको पेश होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि लखनऊ जेल में बंदी मुन्नीलाल कनौजिया की 6 अप्रैल 2023 को बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इसी तरह आगरा जेल के कैदी बंसी की 17 मार्च 2023 को बीमारी से मृत्यु हो गई थी। दोनों की मौत के मामले में आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की थी, जो सौंपी नहीं गई। आदेश का अनुपालन न करने पर आयोग ने दोनों को समन देकर तलब किया है।
विज्ञापन