फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Free uniform amount will be sent to the parents account from today

UP News : अभिभावकों के खाते में आज से भेजी जाएगी निशुल्क यूनिफॉर्म की राशि, योगी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

Mon, 01 Aug 2022 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 12:39 AM IST
सार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कहा है कि  अभिभावक अपने बैंक खाते की स्थिति चेक कर लें। इसके लिए महानिदेशक ने सभी बीएसए को निर्देश दिए हैं कि वह विद्यार्थी व अभिभावक से लिए गए आधार का प्रमाणित पोर्टल पर दर्ज ब्योरा भी अलग-अलग स्तर पर चेक करा लें।

विज्ञापन
UP News: Free uniform amount will be sent to the parents account from today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सुबह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म, स्टेशनरी आदि के लिए डीबीटी के जरिए 1200 रुपये की राशि प्रत्येक अभिभावक के खाते में भेजने की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कहा है कि  अभिभावक अपने बैंक खाते की स्थिति चेक कर लें। इसके लिए महानिदेशक ने सभी बीएसए को निर्देश दिए हैं कि वह विद्यार्थी व अभिभावक से लिए गए आधार का प्रमाणित पोर्टल पर दर्ज ब्योरा भी अलग-अलग स्तर पर चेक करा लें। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का यूट्यूब व दूरदर्शन से लाइव प्रसारण होगा। 
विज्ञापन


नौ विद्यालयों को मिलेगा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
केंद्र के स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार आधारशिला क्रियान्वयन के तहत प्रदेश के 900 से ज्यादा विद्यालय चुने गए थे। इनमें 26 विद्यालय विशेष रूप से चयनित हैं। इन्हीं में से टॉप नौ विद्यालयों को मुख्यमंत्री सोमवार को इंदिरा प्रतिष्ठान में डीबीटी के तहत निशुल्क यूनिफॉर्म की राशि भेजने के बाद सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित होने वाले विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय सहजनी, (बहेड़ी बरेली), प्रा.वि. मथुरापुर, बरेली शहर, कंपोजिट विद्यालय आमगांव, जगत, बदायूं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोल गड़हिया, चित्रकूट, पूर्व मावि. कन्या गंचपा, मानिकपुर चित्रकूट, पूर्व मावि. सरैंया, मानिकपुर चित्रकूट, बेसिक स्कूल मड़ियांव, लखनऊ, प्रा.वि. बरेनी, मिर्जापुर व कंपोजिट चंट फिरोजपुर, पूरनपुर, पीलीभीत शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed