फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Energy Minister launches consumer app, consumers will be able to pay bills themselves

UP News : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लॉन्च किया कंज्यूमर एप, अब उपभोक्ता खुद निकाल सकेंगे अपना बिजली बिल

Mon, 27 Nov 2023 09:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 Nov 2023 09:11 AM IST
सार

बिजली उपभोक्ताओं को अब बिल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे खुद ही बिल निकाल सकेंगे और समय पर जमा कर सकेंगे। यह संभव होगा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की वेबसाइट पर दिए गए लिंक और विभाग के कंज्यूमर एप से।

विज्ञापन
UP News: Energy Minister launches consumer app, consumers will be able to pay bills themselves
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजली उपभोक्ताओं को अब बिल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे खुद ही बिल निकाल सकेंगे और समय पर जमा कर सकेंगे। यह संभव होगा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर दिए गए लिंक और विभाग के कंज्यूमर एप से। रविवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने फील्ड हॉस्टल में इस एप और वेबसाइट को लॉन्च किया।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि बिलिंग संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों से हमेशा के लिए निजात दिलाने तथा मीटर रीडर द्वारा की जा रही गलत रीडिंग और गलत बिलिंग संबंधी शिकायतों से बचाने के लिए उपभोक्ताओं को ट्रस्ट बिलिंग की सुविधा दी है। इससे उपभोक्ताओं को बिलिंग की एक आसान व्यवस्था मिलेगी, जिससे वह अपने घर बैठे ही स्वयं अपना बिल जनरेट कर सकेंगे और बिल भी प्राप्त कर सकेंगे। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि नए उपभोक्ताओं को इस व्यवस्था का लाभ लेने के लिए पहले नजदीकी विद्युत कार्यालय या बिलिंग काउंटर से बिल को जनरेट करवाना होगा। फिर दूसरा बिल वे इससे निकाल सकेंगे।
विज्ञापन


बकायेदार उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना के तहत अपना अंतिम हिसाब करा लें। इसके बाद इस एप का लाभ ले पाएंगे। यदि बिल निकालने में किसी तरह की दिक्कत होती है तो अपने क्षेत्र के एसडीओ व अधिशासी अभियंता से संपर्क कर सकेगें या यूपीपीसीएल के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी कॉल कर सकेंगे। इस वेबसाइट या कंज्यूमर एप पर माह में एक बार ही मीटर रीडिंग दर्ज की जा सकेगी। वर्तमान मीटर रीडिंग के साथ ही पिछले महीने की डिमांड रीडिंग को भी दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट बिलिंग की वास्तविकता की जांच के लिये विभाग द्वारा कभी-कभी उपभोक्ता के परिसर में जाकर भी मीटर की सही रीडिंग की जांच की जाएगी। इसमें गड़बड़ी मिलने पर डेढ़ गुना अतिरिक्त एनर्जी चार्ज वसूल किया जाएगा। इस दौरान यूपीपीसीएल के अध्यक्ष डा अशीष कुमार गोयल ने बतायाकि नई तकनीक से युक्त ट्रस्ट बिलिंग की सुविधा से 3.28 करोड़ उपभोक्तों को सही समय पर आसानी से बिल मिल सकेगा। बिल कलेक्शन के अन्य विकल्पों के प्रयोग की भी योजना पर कार्य हो रहा है। इसके तहत विभिन्न बैंकों, जनसेवा केन्द्रों, निजी संस्थानों का भी सहयोग लिया जाएगा।

कैसे निकालें बिल
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि ट्रस्ट बिलिंग के तहत सेल्फ बिल जनरेशन की सुविधा घरेलू और वाणिज्यिक श्रेणी के नौ किलोवाट भार तक के उपभोक्ता को दी जाएगी। ऐसे उपभोक्ता अब घर बैठे अपना स्वयं का बिल जनरेट कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें- यूपीपीसीएल की वेबसाइट www.uppcl.org अथवा www.upenergy.in पर लॉगिन करना होगा। इसके अंतर्गत उपभोक्ता को वेबसाइट की कंज्यूमर कॉर्नर में जाकर "सेल्फ बिल जनरेशन" को क्लिक व लॉगिन कर रजिस्टर्ड करना होगा और इसमें अपने विद्युत कनेक्शन के खाता संबंधी विवरण को दर्ज कर वर्तमान मीटर रीडिंग के साथ पिछले महीने की डिमांड रीडिंग को भी दर्ज करना होगा।


अन्य विकल्प के रूप में मोबाइल में प्ले स्टोर से यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप को डाउनलोड कर लॉगिन करना होगा। यह मोबाइल एप्लिकेशन उपभोक्ताओं की सेवाओं के लिए नई बनाई गई है। इस पर लॉगिन के बाद सेल्फ बिल जनरेशन का विकल्प मिलेगा। इस तकनीक को अपनाने के बाद 24 से 48 घंटे में उपभोक्ता का बिल जनरेट हो जाएगा। उसके रजिस्टर्ड ई-मेल या उसके दर्ज मोबाइल नंबर पर ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से बिल की पूरी जानकारी मिल जाएगी। उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन की उपरोक्त वेबसाइट या एप पर लॉगिन कर अपना बिल डाउनलोड/प्रिंट कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed