{"_id":"646b70ec6daaa3a39c0c09a7","slug":"up-news-educational-qualification-of-information-officer-recruitment-will-be-graduate-preparation-for-amendm-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सूचना अधिकारी भर्ती की शैक्षिक योग्यता स्नातक होगी, नियमावली में संशोधन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सूचना अधिकारी भर्ती की शैक्षिक योग्यता स्नातक होगी, नियमावली में संशोधन की तैयारी
Mon, 22 May 2023 07:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 22 May 2023 07:34 PM IST
सार
सूचना अधिकारी भर्ती की शैक्षिक अर्हता परास्नातक है। इसमें भी विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय से परास्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं। विभाग में उच्च स्तर पर मंथन हुआ है कि जब पीसीएस भर्ती में शैक्षिक अर्हता स्नातक ही है तो सूचना अधिकारी भर्ती में परास्नातक करने का औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सूचना अधिकारी भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता को परास्नातक से स्नातक किया जाएगा। विभाग ने शैक्षिक योग्यता में परिवर्तन के लिए भर्ती की नियमावली में संशोधन की तैयारी की है।
विज्ञापन
सूचना अधिकारी भर्ती की शैक्षिक अर्हता परास्नातक है। इसमें भी विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय से परास्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं। विभाग में उच्च स्तर पर मंथन हुआ है कि जब पीसीएस भर्ती में शैक्षिक अर्हता स्नातक ही है तो सूचना अधिकारी भर्ती में परास्नातक करने का औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
साथ ही यह भी माना गया है कि विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में परास्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी यदि लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार उत्तीर्ण करते हैं तो उन्हें भी सूचना अधिकारी बनने का मौका दिया जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक विभाग ने सूचना अधिकारी की आगामी दिनों में होने वाली भर्ती में शैक्षिक योग्यता स्नातक करने की तैयारी की है। इसके लिए नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन