{"_id":"63ef230625aa25baac0f0251","slug":"up-news-driver-recruitment-cancelled-driving-test-was-done-advertisement-was-issued-for-recruitment-in-seve-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : वाहन चालक भर्ती निरस्त, हो चुका था ड्राइविंग टेस्ट, सात विभागों में भर्ती के लिए जारी हुआ था विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : वाहन चालक भर्ती निरस्त, हो चुका था ड्राइविंग टेस्ट, सात विभागों में भर्ती के लिए जारी हुआ था विज्ञापन
Fri, 17 Feb 2023 03:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Feb 2023 03:55 PM IST
सार
इस क्रम में आयोग की आठ फरवरी को हुई बैठक में विज्ञापन के सापेक्ष चयन के संबंध में अगली कार्यवाही न किए जाने से यह विज्ञापन निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वाहन चालक (सामान्य चयन) भर्ती को निरस्त कर दिया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल के अनुसार वाहन चालक भर्ती के अंतर्गत विज्ञापन से संबंधित सभी अधियाचन संबंधित विभागों द्वारा वापस लिए जाने का अनुरोध किया गया है। इस क्रम में आयोग की आठ फरवरी को हुई बैठक में विज्ञापन के सापेक्ष चयन के संबंध में अगली कार्यवाही न किए जाने से यह विज्ञापन निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के सात विभागों द्वारा लगभग 138 पदों के लिए आयोग को अपना भर्ती प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके बाद आयोग द्वारा विज्ञापन जारी किया गया। वहीं इनके आवेदन लेकर ड्राइविंग टेस्ट आदि भी कर लिया गया। 2018 में एक शासनादेश आया कि वाहन चालक, माली आदि के पदों पर नियमित भर्ती न करके आउटसोर्सिंग से रखा जाए। इसके बाद आयोग की ओर से संबंधित विभागों को यह शासनादेश भेजते हुए इस पर उनका पक्ष मांगा गया।
विज्ञापन
जिसके बाद कुछ विभागों ने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया और कुछ ने शासन को भेज दिया। इसी बीच अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। आयोग ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा, जहां उन्हें इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी करने को कहा गया। इसी बीच अन्य विभागों ने शासनादेश के अनुपालन में अपना भर्ती प्रस्ताव वापस ले लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को आयोग ने भर्ती निरस्त करने की सूचना जारी की।
विज्ञापन