{"_id":"64d4d9c59faab037520cb935","slug":"up-news-dgp-vijay-kumar-gave-instructions-do-not-ignore-electronic-and-video-evidences-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : डीजीपी विजय कुमार ने दिए निर्देश, इलेक्ट्रॉनिक और वीडियो सुबूतों को विवेचना में न करें नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : डीजीपी विजय कुमार ने दिए निर्देश, इलेक्ट्रॉनिक और वीडियो सुबूतों को विवेचना में न करें नजरअंदाज
Thu, 10 Aug 2023 06:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Aug 2023 06:09 PM IST
सार
डीजीपी विजय कुमार ने हाईकोर्ट ने विवेचना की बारीकियों एवं निर्धारित प्रक्रिया से अवगत कराने और उनका उपयोग विवेचना के दौरान किए जाने के लिए विवेचकों के प्रशिक्षण आयोजित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
डीजीपी विजय कुमार ने विवेचना में इलेक्ट्रानिक और वीडियो सुबूतों को नजरअंदाज करने को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने विवेचना की बारीकियों एवं निर्धारित प्रक्रिया से अवगत कराने और उनका उपयोग विवेचना के दौरान किए जाने के लिए विवेचकों के प्रशिक्षण आयोजित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यालय द्वारा इस संबंध में पूर्व में कई आदेश जारी किए गए हैं, इसके बावजूद गंभीर अपराधों की विवेचना में लापरवाही के प्रकरण लगातार संज्ञान में आ रहे हैं। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया कि अपने कमिश्नरेट और जिलों के विवेचकों को विवेचना की बारीकियों से अवगत कराने के लिए नियमित अंतराल पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए। इसमें विधि विशेषज्ञों, साइबर क्राइम, कंप्यूटर विशेषज्ञों, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों को बुलाया जाए, जो विवेचकों की व्यवहारिक समस्याओं का समाधान एवं शंकाओं का समाधान कर सकें।
विज्ञापन