फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: DFO of Bijnor suspended, director of Dudhwa transferred

UP News : बिजनौर के डीएफओ निलंबित, दुधवा के निदेशक का तबादला

Fri, 27 Jan 2023 11:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Jan 2023 11:50 AM IST
सार

प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी, वन प्रभाग, बिजनौर अनिल कुमार पटेल को वहां हुए निर्माण संबंधी विवाद में निलंबित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक वहां के कमिश्नर की रिपोर्ट मिलने पर मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन
UP News: DFO of Bijnor suspended, director of Dudhwa transferred
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शासन ने बिजनौर के डीएफओ अनिल कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है। वहीं, दुधवा टाइगर रिजर्व के निदेशक संजय पाठक को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर वन निगम के अपर प्रबंध निदेशक बी. प्रभाकर को भेजा गया है।
विज्ञापन


प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी, वन प्रभाग, बिजनौर अनिल कुमार पटेल को वहां हुए निर्माण संबंधी विवाद में निलंबित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक वहां के कमिश्नर की रिपोर्ट मिलने पर मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई की। 
विज्ञापन


वहीं, संजय पाठक को प्रशासनिक आधार पर हटाते हुए उन्हें वन निगम में अपर प्रबंध निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है। हालांकि पाठक 1996 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं और वन निगम में ही उनसे एक बैच सीनियर अधिकारी सुशांत शर्मा महाप्रबंधक, मेरठ के पद पर तैनात हैं। महाप्रबंधक का पद अपर प्रबंध निदेशक से जूनियर है। इसलिए सुशांत शर्मा का तबादला भी तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed