फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Deputy Chief Minister said, the state will get 2505 sub health centers

UP News : उप मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश को मिलेंगे 2505 उप स्वास्थ्य केंद्र, घर के नजदीक मिलेगा उपचार

Fri, 24 Mar 2023 02:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Mar 2023 02:41 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य की भौतिक विषमता को सुधारने के लिए 2505 स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
UP News: Deputy Chief Minister said, the state will get 2505 sub health centers
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार आदि बीमारियों के लिए बड़े अस्पतालों में नहीं जाना होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। जल्द ही प्रदेश सरकार 2505 स्वास्थ्य केंद्रों का तोहफा ग्रामीणों को देगी। इसमें ओपीडी का संचालन होगा। पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी की आवश्यक जांच की सुविधा होगी। किसी भी तरह की बीमारी या महामारी फैलने की दशा में रोगियों को भर्ती कर उपचार मुहैया कराये जाने की सुविधा होगी।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य की भौतिक विषमता को सुधारने के लिए 2505 स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारी जल्द से जल्द काम पूरा कराएं। समय-समय पर निर्माण कार्यों की समीक्षा करें। स्वास्थ्य विभाग व नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की मदद से उपकेंद्रों का संचालन होगा। एनएचएम की योजनाओं का संचालन होगा। यहां बुखार, उल्टी-दस्त, डेंगू, मलेरिया व दूसरे संक्रामक रोगियों को इलाज मिलेगा। बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन


बड़े अस्पतालों में कम होगी भीड़
स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़ने से रोगियों को आसानी से उपचार मिल सकेगा। इसका फर्क बड़े अस्पतालों पर भी पड़ेगा। बड़े अस्पतालों में मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। रोगियों को घर के निकट इलाज मिल सकेगा। गरीब मरीजों के आने जाने का खर्च बचेगा। समय पर इलाज मिलेगा। मर्ज के गंभीर होने की आशंका कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed