{"_id":"635629e559fb6461f0082264","slug":"up-news-deputy-chief-minister-gave-instructions-to-all-cms-keep-emergency-service-in-hospitals-up-to-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : उप मुख्यमंत्री ने सभी सीएमएस को दिए निर्देश, अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा दुरुस्त रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : उप मुख्यमंत्री ने सभी सीएमएस को दिए निर्देश, अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा दुरुस्त रखें
Mon, 24 Oct 2022 11:30 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Oct 2022 11:30 AM IST
सार
सीएमओ एवं सीएमएस को निर्देशित किया है कि अस्पताल में दवाओं के साथ डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम बढ़ा दी जाए। अपरिहार्य स्थिति में ही छुट्टी दी जाए। जांच सुविधाएं एवं एंबुलेंस सुविधा का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को सभी सीएमएस को दीपावली पर इमरजेंसी सेवा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि दीपावली से छठ तक इमरजेंसी में विशेष सुविधाएं रखी जाएं। अवकाश के चलते ओपीडी बंद होने पर इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ेगी। इसलिए आपात सेवा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगाई जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दीपावली पर पटाखे आदि से झुलसने के मामले बढ़ने की आशंका रहती है। इसलिए मरीजों के उपचार की पुख्ता तैयारी रखी जाए। गंभीर मरीजों को लखनऊ के सिविल अस्पताल एवं केजीएमयू की बर्न यूनिट में रेफर किया जाए। इमरजेंसी में पांच विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहे। किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट कर मरीज को रेफर किया जाएगा ताकि मरीज के उच्च चिकित्सा संस्थान पहुंचते ही तत्काल सभी सुविधाएं मिल जाएं।
विज्ञापन
उन्होेंने सभी सीएमओ एवं सीएमएस को निर्देशित किया है कि अस्पताल में दवाओं के साथ डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम बढ़ा दी जाए। अपरिहार्य स्थिति में ही छुट्टी दी जाए। जांच सुविधाएं एवं एंबुलेंस सुविधा का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन