फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Complete the construction of Atal Residential School by June

UP News : जून तक पूरा करें अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण, जुलाई से पढ़ाई, परीक्षा मई और काउंसलिंग जून में

Wed, 19 Apr 2023 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 19 Apr 2023 09:42 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने कहा कि 15 मंडलों बस्ती, आजमगढ़, लखनऊ, मिर्जापुर, झांसी, मेरठ, प्रयागराज, देवीपाटन, अयोध्या, सहारनपुर, चित्रकूटधाम, आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर, कानपुर में अटल आवासीय विद्यालयों के बचे कम जून तक हर हाल में पूरा करा लें।

विज्ञापन
UP News : Complete the construction of Atal Residential School by June
अटल आवासीय विद्यालय का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पंद्रह मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों के बचे निर्माण कार्य जून तक पूरे कर लिए जाएं। नए सत्र में जुलाई से यहां पठन-पाठन शुरू किया जाएगा। यह निर्देश बुधवार को अटल आवासीय विद्यालय के संचालन के गठित राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने दिए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि 15 मंडलों बस्ती, आजमगढ़, लखनऊ, मिर्जापुर, झांसी, मेरठ, प्रयागराज, देवीपाटन, अयोध्या, सहारनपुर, चित्रकूटधाम, आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर, कानपुर में अटल आवासीय विद्यालयों के बचे कम जून तक हर हाल में पूरा करा लें। वहीं वाराणसी व बरेली में अगस्त 2023 तक और मुरादाबाद में दिसंबर 2023 तक विद्यालय का काम पूरा करा लिया जाये। निर्माण कार्य के मानक, गुणवत्ता व समय सीमा में पूरा कराने के लिए अधिकारी स्थलीय निरीक्षण भी करें।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य कर्मियों की चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जाये। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय के लोगो, ड्रेस की डिजाइन व रंग फाइनल कर लिया गया है। छात्रों की चयन प्रक्रिया ‘डिवीज़न लेवल मॉनिटरिंग कमेटी’ की ओर से की जाएगी। चयन के लिए परीक्षा मई में, काउंसलिंग जून में तथा कक्षाएं जुलाई से प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीटी और टीजीटी के चयन के लिए शैक्षणिक योग्यता नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) के निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगी। बैठक में अपर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार, प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान, प्रबंध निदेशक जल निगम अनिल कुमार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed