{"_id":"68c91c6b55b183d7eb002f38","slug":"up-news-complete-animal-lockdown-implemented-in-7-lumpy-affected-districts-animal-fair-will-not-be-held-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: लम्पी वायरस प्रभावित 7 जिलों में पूरी तरह पशु लॉकडाउन लागू, नहीं लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लम्पी वायरस प्रभावित 7 जिलों में पूरी तरह पशु लॉकडाउन लागू, नहीं लगेगा मेला
Tue, 16 Sep 2025 01:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:44 PM IST
सार
लम्पी वायरस को देखते हुए प्रदेश के 11 जिलों में सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए लम्पी वायरस प्रभावित सात जिलों में पूरी तरह पशु लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह पशुओं को चारा खिलाते हुए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया है कि लम्पी प्रभावित पूरब के सात जिलों में पशु लॉक डाउन कर दिया गया है। बिहार से और एक से दूसरे जिले में कोई पशु न आएगा न जाएगा। इन सात जिलों के साथ ही कुल 11 जिलों चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, मऊ, सिद्धार्थनगर व महराजगंज में भी विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव, विशेष सचिव आदि अधिकारियों की टीम तैनात की गई है। किसी भी तरह की सूचना व जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह पशुओं में छुआछूत से फैलता है। मक्खी से भी यह एक से दूसरे में फैलता है। इससे मनुष्य प्रभावित नहीं होता है। इसके लिए टीकाकरण भी शुरू कर दिया गया है। टीके की कोई कमी नहीं है। मंत्री ने बताया कि इस दौरान इन जिलों में कोई पशु मेला नहीं लगेगा।
विज्ञापन