फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Class IV employees of state tax will get promotion soon, proposal has been sought from all zonal head

UP News : राज्यकर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, सभी जोनल मुख्यालयों से मांगा गया है प्रस्ताव

Mon, 08 Aug 2022 11:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Aug 2022 11:03 PM IST
सार

राज्यकर लिपिक वर्गीय (पदोन्नति द्वारा भर्ती) नियामवली में समूह ‘घ’ के कर्मचारियों को समूह ‘ग’ के पदों पर परीक्षा के माध्यम से प्रोन्नति दिए जाने की व्यवस्था है।

विज्ञापन
UP News: Class IV employees of state tax will get promotion soon, proposal has been sought from all zonal head
प्रमोशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यकर विभाग में पिछले कई वर्षों से चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात कर्मचारियों को जल्द ही लिपिक संवर्ग के रिक्त पदों पर प्रोन्नत देने की तैयारी शुरू हो गई है। लिपिकों के रिक्त पदों पर प्रोन्नति के माध्यम से होने वाली भर्ती के लिए हर जोन के स्तर पर परीक्षा कराई जाएगी। इस संबंध में सभी जोनल अपर आयुक्तों से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के बारे में प्रस्ताव मांगा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि राज्यकर लिपिक वर्गीय (पदोन्नति द्वारा भर्ती) नियामवली में समूह ‘घ’ के कर्मचारियों को समूह ‘ग’ के पदों पर परीक्षा के माध्यम से प्रोन्नति दिए जाने की व्यवस्था है। इसलिए ही विभाग में वेतनमान 5200-20200 एवं ग्रेड पे 2000 के अन्तर्गत रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। इसमें से 20 प्रतिशत पदों को  समूह ‘घर’ के कर्मचारियों को प्रोन्नति देकर भरा जाना है, लेकिन नियमावली के मुताबिक प्रोन्नति भी लिखित परीक्षा के आधार पर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसी कड़ी में राज्यकर विभाग ने समूह ‘घ’ के कर्मचारियों को प्रोन्नति देने के लिए की कवायद शुरू कर दिया है। सभी जोन स्तर पर होने वाली इससे संबंधित परीक्षा के लिए जल्द ही अर्हता और परीक्षा के लिए प्राप्तांक भी निर्धारित किया जाएगा। सभी जोन पर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी अपर आयुक्त ग्रेड-1 को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed