फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Changes in sports of 10 districts included in One District One Sports Scheme, now wrestling is select

UP News : एक जिला एक खेल योजना में शामिल 10 जिलों के खेल में बदलाव, मुथरा में अब कुश्ती का चयन

Wed, 30 Nov 2022 10:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Nov 2022 10:23 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव ने इसी प्रकार 8 जिलों के लिए खेल का निर्धारण होना बाकी है। जिसे भी जल्द तय कर दिया जाएगा।  इस प्रकार ओडीओएस योजना में 67 जिलों के लिए खेल का निर्धारण कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP News: Changes in sports of 10 districts included in One District One Sports Scheme, now wrestling is select
नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala

विस्तार

‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) की तर्ज पर सरकार द्वारा पारंपरिक खेलों को प्रोस्तसाहित करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई ‘एक जिला, एक खेल’ (ओडीओएस) योजना में शामिल किए गए 10 जिलों के खेल में बदलाव कर दिया गया है। यह बदलाव केन्द्र की सहमति के बाद किया गया है। इन जिलों में आधुनिक खेलों के स्थान पर कुश्ती आदि जैसे पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि जिन 10 जिलों के खेल बदले गए हैंए उनमें मथुरा में जूडो की जगह कुश्ती, बलिया, आंबेडकर नगर,  कानपुर देहात एवं फतेहपुर में बैडमिंटन की जगह एथलेटिक्स, बहराइच में बैडमिंटन की जगह फुटबाल, श्रावस्ती में बैडमिंटन की जगह कबड्डी, झांसी, गोंडा एवं लखीमपुर खीरी में बैडमिंटन की जगह हॉकी को एक जिला एक खेल घोषित किया गया है। अब इसके आधार पर ही इन 10 जिलों में खिलाड़ियों केचयन और उन्हें प्रशिक्षत करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने इसी प्रकार 8 जिलों के लिए खेल का निर्धारण होना बाकी है। जिसे भी जल्द तय कर दिया जाएगा।  इस प्रकार ओडीओएस योजना में 67 जिलों के लिए खेल का निर्धारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रदेश के खेल प्रतिभा को निखारने के लिए खेल यूनिवर्सल नियम ‘कैच डेम यंग’ के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में लोकप्रिय खेल से जुड़ी प्रतिभाओं की सही उम्र में पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडीओएस योजना में शामिल जिलेवार खेल
कुश्ती-वाराणसी, गोरखपुर, चंदौली, बागपत, आजगमढ़, देवरिया व महराजगंज 
एथलेटिक्स- मैनपुरी, फिरोजाबाद, जौनपुर, भदोही, संभल, सीतापुर, कासगंज,  उन्नाव, अयोध्या, कौशाम्बी, एटा, अमेठी, रामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, चित्रकूट, बस्ती, हमीरपुर, हापुड़, मेरठ, गाजीपुर, शामली. बलिया और मुजफ्फरनगर
हॉकी- प्रतापगढ़, मऊ, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, हरदोई, फर्रुखाबाद, मुरादाबाद, बलरामपुर, इटावा और गाजियाबाद
टेबिल टेनिस- आगरा, कानपुर
बैडमिंटन: अलीगढ़ और गौतमबुद्ध नगर
भारोत्तोलन- मिर्जापुर और बिजनौर
बॉक्सिंग- बुलंदशहर और कुशीनगर
तीरंदाजी-सोनभद्र और ललितपुर
फुटबाल- हाथरस
तैराकी-पीलीभीत
शूटिंग-बांदा
कबड्डी-कन्नौज
लॉन टेनिस-प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed