फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Campaign against banned plastic will run for a month

UP News : प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चलेगा एक माह तक अभियान

Fri, 26 Aug 2022 11:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Aug 2022 11:37 AM IST
सार

यह अभियान एक महीने तक यानि 25 सितंबर तक प्रदेश भर चलाया जाएगा। इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल, उत्पादन और परिवहन रोकने के लिए कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
UP News: Campaign against banned plastic will run for a month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी हानिकारर प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके मद्देनजर नगर विकास विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान की शुरू कर दिया है। यह अभियान एक महीने तक यानि 25 सितंबर तक प्रदेश भर चलाया जाएगा। इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल, उत्पादन और परिवहन रोकने के लिए कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी।अभियान में सर्वाधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ने वाले निकायों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विज्ञापन


स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को इस संबंध में भेजे गए निर्देश में कहा है कि प्रदेश में 1 जुलाई 2022 से 100 माइक्त्रसॅन से कम एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद भी निकाय क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए प्रदेशभर के निकायों में इस पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए अभियान चलाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि 25 अगस्त से 25 सितंबर के बीच चलने वाले इस अभियान के दौरान होटलए रेस्टोरेंट और दुकानों के साथ ही आम लोगों को इसका इस्तेमाल न करने के प्रति सचेत किया जाएगा। अभियान के दौरान इसे बरामद करने का भी काम किया जाएगा। राज्य मिशन निदेशालय सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले निकायों को पुरस्कृत भी करेगा। इसके इस्तेमाल संबंधी ऑनलाइन और पूर्व से बनाए गए एप पर आने वाली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। निकायों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed