फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Buses will not operate in fog and low visibility, instructions issued to prevent accidents

UP News : कोहरे और लो विजिबिलिटी में नहीं होगा बसों का संचालन, दुर्घटना रोकने के लिए जारी किए गए निर्देश

Thu, 28 Dec 2023 07:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Dec 2023 07:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि कोहरे के समय किसी भी दशा में मार्ग के विपरीत दिशा में स्थित ढाबे पर बसों को न ले जाएं। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभावना अधिक होती है।

विज्ञापन
UP News: Buses will not operate in fog and low visibility, instructions issued to prevent accidents
घना कोहरा

विस्तार

कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण दुर्घटनाओं को रोकने के लिए योगी सरकार ने बसों के संचालन के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों से कहा गया है कि दैनिक काउंसिलिंग के माध्यम से बस स्टेशन पर क्रू को बस के प्रस्थान से पूर्व अधिकारियों एवं उपाधिकारियों द्वारा यह अनिवार्य रूप से निर्देशित किया जाए कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में बस का संचालन रोककर, निकटवर्ती बस स्टेशन व यात्री प्लाजा (जिस दिशा में बस चल रही हो, उसके विपरीत दिशा में स्थित ढाबे को छोड़कर), पेट्रोल पम्प, पुलिस थाना अथवा अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर रोक दिया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कोहरा समाप्त होने के बाद ही बसों का संचालन पुनः प्रारंभ किया जाए। 

विज्ञापन


अन्य चालकों को भी दी जाए कोहरे की जानकारी
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि कोहरे के समय किसी भी दशा में मार्ग के विपरीत दिशा में स्थित ढाबे पर बसों को न ले जाएं। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभावना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि चेकिंग स्टाफ द्वारा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि बस को मुख्य सड़क पर खड़ा न किया जाए। अपरिहार्य स्थिति में खड़ी बस की पार्किंग लाइट जलती रहनी चाहिए।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि दृश्यहीनता की दशा में प्रत्येक बस स्टेशन पर उपस्थित उपाधिकारियों द्वारा मार्ग के बस स्टेशनों से सूचना लेकर अपने व अन्य क्षेत्रो की बसों को बस स्टेशन से मार्ग पर जाने के लिए अनुमति न दी जाए तथा चालक को यह अवगत कराया जाए कि कोहरे के कारण मार्ग बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे, बारिश, आंधी/तेज हवाओं के दौरान बस को धीमी व सुरक्षित गति में संचालित किया जाये तथा सड़क के किनारे विशालकाय पेड़ के नीचे वाहन को रोका न जाए। कोहरे में बस को निर्धारित गति सीमा से अधिक गत्ति पर कदापि संचालित न किया जाए। बस के आगे चलने वाले वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें व सुरक्षित रहें। हाईवे एवं एक्सप्रेस-वे पर बने अनाधिकृत कट का प्रयोग कदापि न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed