{"_id":"65291998bf77702d770f4a53","slug":"up-news-budget-released-for-ten-government-hospitals-and-five-medical-colleges-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : दस सरकारी अस्पतालों व पांच मेडिकल कॉलेजों के लिए बजट जारी, अत्याधुनिक उपकरण होंगे स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : दस सरकारी अस्पतालों व पांच मेडिकल कॉलेजों के लिए बजट जारी, अत्याधुनिक उपकरण होंगे स्थापित
Fri, 13 Oct 2023 03:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:49 PM IST
सार
यूपी के दस सरकारी अस्पतालों को बजट की संजीवनी दी गई है। पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज व एक स्वत्शासी संस्थान को बजट जारी किया गया है। धनराशि मिलने से अस्पतालों के संचालन को रफ्तार मिलेगी। वहां आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के दस सरकारी अस्पतालों को बजट की संजीवनी दी गई है। पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज व एक स्वत्शासी संस्थान को बजट जारी किया गया है। मरीजों को बेहतर व अत्याधुनिक इलाज मुहैया कराने के मकसद से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों को बजट जारी किया गया है। धनराशि मिलने से अस्पतालों के संचालन को रफ्तार मिलेगी। वहां आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि मरीजों की सहूलियतों के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अस्पतालों को आधुनिक मशीनों से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों का भरोसा लगातार सरकारी अस्पतालों पर बढ़ रहा है। यही वजह है कि मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पहले डॉक्टरों का सरकारी अस्पतालों में बैठने का समय निश्चित नहीं था। इसमें काफी हद तक सुधार हुआ है। समय पर डॉक्टर ओपीडी में आ रहे हैं। इमरजेंसी सेवाओं में भी सुधार हो रहा है। मरीजों को मुफ्त दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जांच की सुविधा भी फ्री है। सीटी स्कैन व डायलिसिस की सुविधा मरीजों को फ्री मुहैया कराई जा रही है। अस्पतालों के अपग्रेड किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। सरकार द्वारा इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर व सुलभ बनाने के लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
पांच मेडिकल कॉलेजों को 95.646 करोड़ रुपये
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि पांच मेडिकल कॉलेजों को निर्माण एवं उपकरण मद में 95.646 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें झांसी के राजकीय मेडिकल कॉलेज को 14.40 करोड़ रुपये, कानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज 17.30 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। मेरठ राजकीय मेडिकल कॉलेज को 28.80 करोड़ रुपये, आगरा के राजकीय मेडिकल कॉलेज को 20.746 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया। गोरखपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज को 14.40 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उधर, स्वायत्तशासी संस्था गोरखपुर श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर संस्थान को भी 20,00,000 की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
अस्पताल एवं अवमुक्त धनराशि
जिला क्षयरोग चिकित्सालय, बस्ती 1,70,81,660
जिला चिकित्सालय, बदायूँ 1,96,73,070
जिला चिकित्सालय, अयोध्या 5,10,55,788
राजनरायण माहेश्वरी चिकित्सालय, शिकोहाबाद 2,58,28,126
जिला महिला चिकित्सालय, बरेली 1,39,85,850
जिला महिला चिकित्सालय, जौनपुर 1,37,24,502
बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय, हाथरस 80,06,000
टी०बी० सेनोटोरियम, सहारनपुर 63,97,110
100 शैयायुक्त चिकित्सालय, बलिया 60,28,030
बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ 10,12,59,980
सुपर स्पेशियलिटी डेन्टल यूनिट, बलरामपुर, लखनऊ 2,40,11,400