फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: BSP's eye on Pasmanda Muslims, Mayawati gave target to all divisional coordinators

UP News : पसमांदा मुसलमानों पर बसपा की भी नजर, मायावती ने सभी मंडल कोऑर्डिनेटरों को दिया लक्ष्य

Fri, 23 Dec 2022 10:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Dec 2022 10:25 AM IST
सार

सपा और बसपा तो मुस्लिम वोटों पर दांव लगाती रही हैं, पर अब भाजपा ने भी मुस्लिम वोटों (खास तौर पर पसमांदा मुस्लिमों) को जोड़ना शुरू कर दिया है। इससे बसपाई खेमे में हलचल मची है। इसको लेकर बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट के जरिए भाजपा पर निशाना भी साधा था।

विज्ञापन
UP News: BSP's eye on Pasmanda Muslims, Mayawati gave target to all divisional coordinators
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पसमांदा मुस्लिमों पर भाजपा के ध्यान केंद्रित करने से परेशान हुई बसपा अब इन्हें भी नए सिरे से अपने साथ जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी कोऑर्डिनेटरों को इसका लक्ष्य दिया है। वह खुद भी इसकी समीक्षा करेंगी कि किस कोआर्डिनेटर ने लक्ष्य पर कितना काम किया।
विज्ञापन

 
सपा और बसपा तो मुस्लिम वोटों पर दांव लगाती रही हैं, पर अब भाजपा ने भी मुस्लिम वोटों (खास तौर पर पसमांदा मुस्लिमों) को जोड़ना शुरू कर दिया है। इससे बसपाई खेमे में हलचल मची है। इसको लेकर बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट के जरिए भाजपा पर निशाना भी साधा था। अब चूंकि सभी दल निकाय चुनाव की तैयारी कर रहे हैं तो बसपा को लग रहा है कि इस समाज को फिर से पार्टी के साथ जोड़ा जाए।
विज्ञापन

 
ऐसे में बसपा सुप्रीमो ने सभी मंडल कोऑर्डिनेटरों को इस बाबत खास जिम्मेदारी दी है। उनसे कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में सभी कोऑर्डिनेटर इसके लिए अभियान चलाएं और मुस्लिम पसमांदा समाज को साथ जोड़ें। उन्होंने कहा कि यह भी देखा जाएगा कि किसने कितने लोगों को जोड़ा। विशेष तौर पर दूसरे दलों के पदाधिकारियों को बसपा से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed