फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: BSA will get desired appointment by recognition, recruitment, payment and timely work

UP News : नियम से मान्यता, भर्ती, भुगतान और समय से काम से बीएसए को मिलेगी मनचाही नियुक्ति

Wed, 21 Jun 2023 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Jun 2023 07:37 PM IST
सार

शासन ने विभाग के अंर्तगत चल रही योजनाओं, शासकीय व विभागीय कार्य के समयबद्ध क्रियान्वयन व सफल संचालन के लिए वार्षिक लक्ष्य लक्ष्य व कार्य निर्धारित किया गया है। इसके आधार पर साल के अंत में उनका वार्षिक मूल्यांकन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
UP News: BSA will get desired appointment by recognition, recruitment, payment and timely work
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में अच्छे काम और मेरिट आधारित तबादले को बढ़ावा देने के लिए शासन की ओर से काफी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने बीएसए के लिए 2023-24 का वार्षिक लक्ष्य व काम तय कर दिए हैं। इसमें अच्छा काम करने वाले बीएसए को मनचाही जगह पर नियुक्ति व तैनाती मिलेगी। साथ ही उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन


शासन ने विभाग के अंर्तगत चल रही योजनाओं, शासकीय व विभागीय कार्य के समयबद्ध क्रियान्वयन व सफल संचालन के लिए वार्षिक लक्ष्य लक्ष्य व कार्य निर्धारित किया गया है। इसके आधार पर साल के अंत में उनका वार्षिक मूल्यांकन भी किया जाएगा। शासन ने समग्र शिक्षा में मिली धनराशि के शत-प्रतिशत उपयोग व प्रबंध पोर्टल पर भौतिक व वित्तीय प्रगति अपलोड करने पर 10 अंक भारांक तय किया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के अनुसार ऑपरेशन कायाकल्प, जर्जर विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण व कक्ष निर्माण, कंपोजिट स्कूल ग्रांट, रिजुनवेशन ग्रांट आदि के लिए 10 अंक, विद्यालयों को निपुण बनाने, स्मार्ट क्लास क्रियाशील करने, टैबलेट के प्रयोग से मॉनीटरिंग, आईसीटी लैब की स्थापना के लिए 10 अंक भारांक तय किया है। इसी तरह कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं-शिक्षिकाओं की उपस्थिति, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषय में सुधार, विद्यालय निरीक्षण, खाली पदों को भरने आदि के लिए 10 अंक, विद्यार्थियों व अभिभावकों के आधार सत्यापन, डीबीटी सुनिश्चित कराने के लिए 05 अंक भारांक तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी हैं लक्ष्य व भारांक
- को-लोकेटेड आंगनबाड़ी में स्वीकृत फर्नीचर व आउटडोर प्ले मैटेरियल की आपूर्ति- 05 अंक
- हर छात्र-छात्रा को पाठ्यपुस्तक व कार्य पुस्तिका उपलब्ध कराना- 05 अंक
- मानव संपदा पोर्टल पर आवश्यक विवरण अपडेट कराना- 05 अंक
- मान्यता प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण- 05 अंक
- न्यायालय में याचिका के एक माह में शपथपत्र दाखिलकर, पोर्टल पर फीडिंग- 05 अंक
- आरटीई के तहत बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन- 05 अंक
- यू-डायस पर निर्धारित समय से इंट्री कराना- 05 अंक
- विद्यालयों के निरीक्षण व पर्यवेक्षण के लिए- 05 अंक
- समेकित शिक्षा के लिए किए जाने वाले काम- 05 अंक
- जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक आदि के पद भरना- 05 अंक
- मध्याह्न भोजन के लिए बेहतर कार्यवाही- 05 अंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed