फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Body elections will be held in January, State Election Commission has to conduct elections by January

UP News : जनवरी में होंगे निकाय चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग को 15 जनवरी तक चुनाव कराने हैं

Thu, 01 Dec 2022 07:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Dec 2022 07:02 PM IST
सार

प्रदेश में 545 नगर पंचायतों, 200 नगर पालिका परिषद और 17 नगर निगम सहित 762 नगरीय निकायों में चुनाव प्रस्तावित है। निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ सहित 48 जिलों के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण का प्रस्ताव जारी होने के साथ ही आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
UP News: Body elections will be held in January, State Election Commission has to conduct elections by January
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव जनवरी के पहले और दूसरे सप्ताह तक कराए जाएंगे। 2017 के निकाय चुनाव के बाद कुछ निकायों में पहली बैठक 15 जनवरी तक होने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग को 15 जनवरी तक चुनाव कराने का समय मिल गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में 545 नगर पंचायतों, 200 नगर पालिका परिषद और 17 नगर निगम सहित 762 नगरीय निकायों में चुनाव प्रस्तावित है। निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ सहित 48 जिलों के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण का प्रस्ताव जारी होने के साथ ही आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक 10 जनवरी तक सभी नगरीय निकायों में वार्ड, चेयरमैन और महापौर के आरक्षण का निर्धारण हो जाएगा।
विज्ञापन


नियमानुसार आम निकाय चुनाव के बाद निकाय की पहली बैठक होने की तिथि से पांच वर्ष बाद नए निकाय का गठन होना आवश्यक है। आयोग के विशेष कार्याधिकारी एस.के. सिंह ने बताया कि 2017 के निकाय चुनाव के बाद कुछ निकायों में पहली बैठक  15 जनवरी 2018 को हुई थी। लिहाजा आयोग को 15 जनवरी तक निकाय चुनाव संपन्न कराने हैं। सूत्रों के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक आरक्षण निर्धारित होने के साथ ही आयोग चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। जनवरी के पहले और दूसरे सप्ताह तक चुनाव कराकर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों को मिलेगा पर्याप्त समय
जनवरी के पहले और दूसरे सप्ताह तक निकाय चुनाव कराने से सत्तारूढ़ दल भाजपा के साथ समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा, सुभासपा, रालोद, अपना दल (एस) सहित अन्य दलों को भी प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। गुजरात उप चुनाव और मैनपुरी, रामपुर और खतौली उप चुनाव में उलझे राजनीतिक दल भी उप चुनाव परिणाम के बाद ही निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed