फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: BJP will run tricolor campaign from August 9 to 15, campaign will start on August 9 from Kranti Diwas

UP News : नौ से 15 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाएगी भाजपा, नौ अगस्त को क्रांति दिवस से शुरू होगा अभियान

Mon, 08 Aug 2022 10:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Aug 2022 10:10 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत 9 और 10 अगस्त को 1918 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
UP News: BJP will run tricolor campaign from August 9 to 15, campaign will start on August 9 from Kranti Diwas
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा 9 से 15 अगस्त तक प्रदेश में तिरंगा अभियान चलाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालने के साथ हर घर तिरंगा फहराएंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत 9 और 10 अगस्त को 1918 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा  अभियान में भाजपा कार्यकर्ता 11 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। पार्टी 11 व 12 अगस्त को गांव गांव और शहरों में गली गली प्रभात फेरी निकालेंगे। 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को एतिहासिक बनाने की तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed