फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: BJP State Working Committee meeting will be held today

भाजपा कार्यसमिति की बैठक : सीएम ने कहा, विपक्ष को यूपी की समझ होती तो उन्हें दर दर की ठोकर नहीं खानी पड़ती

Sun, 22 Jan 2023 07:30 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 07:30 PM IST
सार

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  मोदी है तो मुमकिन है अब वैश्विक मंत्र बन गया है। अब भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा को दिया।

विज्ञापन
UP News: BJP State Working Committee meeting will be held today
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास पर्याप्त प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सामर्थ्य है। पिछली सरकारों ने इस सामर्थ्य को समझकर उसका सम्मान किया होता तो उन्हें दर दर की ठोकर नहीं खानी पड़ती। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत को जो भी सम्मान देगा समृद्धि उसका द्वार खोलेगी और जो उसे अपमानित करेगा उसे दर दर की ठोकर खानी पड़ेगी। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में 2014, 2017, 2019 और 2022 की तर्ज पर भाजपा का परचम फहराने का आह्वान किया।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी कृषि प्रधान प्रदेश है। सबसे उर्वरा भूमि है। देश की आत्मा व हृदय स्थल है। भगवान राम और कृष्ण ने यहीं जन्म लिया। बाबा विश्वनाथ धाम यहीं है। वैदिक ज्ञान को लिपिबद्ध करने की भूमि नैमिषारण्य यूपी में ही है। शक्तिपीठों से जुड़ी परंपरा यूपी में है। उन्होंने कहा कि  जो लोग इस सामर्थ्य को नहीं समझते थे वे कांवड़ यात्रा पर रोक लगाते थे। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण विरासत का सम्मान है। भाजपा कार्यकर्ता परंपराओं को अपनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में यूपी घरेलू पर्यटन में तीसरे नंबर पर था, आज नंबर एक पर है। अकेले काशी में एक सप्ताह में 26 लाख श्रद्धालु आए हैं। सावन के महीने में एक करोड़ श्रद्धालु आए थे। यही स्थिति अयोध्या, मथुरा और वृंदावन की है। प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन दो करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। योगी ने कहा कि निकाय चुनाव की आहट हमें आमंत्रित कर रही है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आते ही निकाय चुनाव की घोषणा हो जाएगी। कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में भाजपा का परचम फहराना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता के रूप में उत्तरदायित्व का निर्वहन करना जानती है भाजपा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में पहली बार किसी सरकार ने पांच साल शासन के बाद फिर  दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि विजेता के रूप में कार्य कैसे होना चाहिए यह भाजपा अच्छी तरीके से जानती और करती है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उप चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा ने दोनों सीटों पर चुनाव जीतकर विजेता की भूमिका को बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि गुजरात में सातवीं बार भाजपा की ऐतिहासिक विजय नए उत्साह व उमंग के लिए प्रेरित करती है। विजेता के रूप में उत्तर दायित्वों का निर्वहन करते हुए कैसे कार्य किया जाना चाहिए यह सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि मई 2022 में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति में यूपी में विजय का उत्साह था तो जिम्मेदारियों के निर्वहन का भी था।

वैश्विक नारा बन चुका है मोदी है तो मुमकिन है
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है अब केवल भारत का नहीं, बल्कि वैश्विक नारा और मंत्र बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 दुनिया में वैश्विक समृद्धि, लोककल्याण व मानव कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करने जा रही है। 

55 वर्ष तक शासन करने वालों को बच्चों की चिंता नहीं हुई
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 55 साल तक शासन करने वालों को यूपी के बच्चों की चिंता नहीं हुई। विपक्षी दलों के एजेंडे में  गरीब, किसान, मजदूर, युवा, नहीं है। जिनके मासूम दम तोड़ रहे थे वह मां उनके एजेंडे में नहीं थी। उनके एजेंडे में केवल जाति और मजहब था। जबकि दिमागी बुखार से 80 फीसदी मौतें अल्पसंख्यक और अनुसूचित समाज में होती थी। वहीं भाजपा सरकार के शासन में दिमागी बुखार से मौतों को 95 नियंत्रित किया है।

दुनिया भारत की तरफ कौतुहल से देख रही है
मुुख्यमंत्री ने दुनिया भारत की तरफ  कौतूहल से देख रही है। दुनिया में जहां भी संकट आ रहा है लोगों की निगाहें पीएम मोदी पर विश्वास की तरफ  देख रही है।

पहले देश, फिर दल का हित
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक संगठन है जिसके कार्यकर्ताओं के मन में पहले देश, फिर दल और सबसे अंत में स्वयं के हित की भावना है।

यूपी एक्सपोर्ट प्रदेश बन गया
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोग यूपी को बीमारू राज्य कहते थे। लेकिन अब यूपी परंपरागत उद्यम से एक करोड़ 60 लाख रुपये का उत्पाद का निर्यात करता है। यूपी एक्सपोर्ट प्रदेश बन गया।


अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए खुद को किया समर्पित
मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के समय बिना किसी चाह के लोगों ने खुद को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भौतिक ताकत नहीं थी लेकिन आध्यात्मिक ताकत थी। लोगों ने पलायन का रास्ता नहीं अपनाया।  किसी के मन में सांसद, विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनने की चाहत नहीं थी केवल विजेता का भाव था। उसी विजेता के भाव का परिणाम मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed