{"_id":"6301806a4f576e52db3bcf25","slug":"up-news-bjp-state-general-secretary-dharampal-will-start-churning-from-west","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल पश्चिम से करेंगे मंथन का आगाज, गाजियाबाद में होगी संगठन की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल पश्चिम से करेंगे मंथन का आगाज, गाजियाबाद में होगी संगठन की बैठक
Sun, 21 Aug 2022 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Aug 2022 06:16 AM IST
सार
UP News :धर्मपाल रविवार को गाजियाबाद में होने वाली भाजपा के पश्चिम और ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक से प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व संभालेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल पश्चिमी यूपी से मिशन 2024 के लिए संगठन को मथने की शुरुआत करेंगे। धर्मपाल रविवार को गाजियाबाद में होने वाली भाजपा के पश्चिम और ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक से प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व संभालेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। बसपा के कमजोर होने के बाद से भाजपा ने वहां दलित वोट बैंक को साधकर अपना लक्ष्य पूरा करने की रणनीति बनाई है। पश्चिम और ब्रज में 27 लोकसभा सीटें हैं इनमें से 20 सीटें भाजपा के पास है। पश्चिमी यूपी में सपा और रालोद के गठबंधन की चुनौती के बीच भाजपा वहां पहले से अधिक सीटें हासिल करना चाहती है।
विज्ञापन
धर्मपाल को विधानसभा चुनाव 2022 में भी पश्चिमी यूपी में चुनाव प्रबंधन का दायित्व दिया गया था। ऐसे में उन्होंने पश्चिम और ब्रज क्षेत्र की परिचयात्मक संगठन बैठक से अपनी नई पारी की शुरुआत करने का निर्णय किया है। हालांकि धर्मपाल के पास आरएसएस, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और संगठन महामंत्री झारखंड के दायित्व का लंबा अनुभव है।
विज्ञापन
लेकिन प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में उन्हें संघ की अपेक्षाओं पर खरा उतरने, सरकार से समन्वय बनाने, कार्यकर्ताओं को संतुष्ट रखने के साथ केंद्रीय नेतृत्व की कसौटी पर खरा उतरना होगा। बैठक में धर्मपाल के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, झारखंड के महामंत्री संगठन कर्मवीर, पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, पश्चिम के प्रभारी जेपीएस राठौर, ब्रज के प्रभारी अश्विनी त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी, भाजपा सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे।
संगठन में होगा बड़ा बदलाव
भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही संगठन में बड़ा बदलाव होगा। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश टीम में नए चेहरों को जगह मिलेगी। बीते दो तीन बार से लगातार प्रदेश पदाधिकारी बन रहे नेताओं की छुट्टी होगी। वहीं अग्रिम मोर्चों, विभागों और प्रकोष्ठों में भी बदलाव होगा।
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं में उत्साह
धर्मपाल के प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त होने से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बड़ी संख्या में ऐसे कार्यकर्ता है जो धर्मपाल के साथ विद्यार्थी परिषद में काम कर चुके हैं और अब भाजपा में राजनीति कर रहे है।