फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: BJP's regional president will be changed after civic elections, may be deployed in all six regions

UP News : निकाय चुनाव बाद बदले जाएंगे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, सभी छह क्षेत्रों में हो सकती है तैनाती

Sun, 23 Oct 2022 11:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 23 Oct 2022 11:34 AM IST
सार

पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का निधन होने से अवध क्षेत्र में अध्यक्ष पद खाली है।

विज्ञापन
UP News: BJP's regional president will be changed after civic elections, may be deployed in all six regions
- फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के अवध, काशी, गोरखपुर, ब्रज, पश्चिम और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र को निकाय चुनाव के बाद नए अध्यक्ष मिल जाएंगे। पार्टी में सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्त को लेकर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन


पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का निधन होने से अवध क्षेत्र में अध्यक्ष पद खाली है। वहीं काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी लगातार दो बार क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं, इसलिए अब इन क्षेत्रों में भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सेंथवार को पार्टी ने एमएलसी बना दिया है। इसलिए पार्टी यहां भी किसी अन्य कार्यकर्ता को मौका देगी। हालांकि गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति से ही तय होगा। पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जाट हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी पश्चिम के जाट नेता हैं। ऐसे में पार्टी पश्चिम में गुर्जर या सैनी समाज को मौका देना चाहती है। हालांकि पार्टी का एक गुट जाट वोट बैंक को साधने के लिए किसी नए जाट चेहरे को अध्यक्ष बनाने का पक्षधर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed