फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Audit of Azam's Jauhar Training Institute will be done by CAG, SIT had recommended audit

UP News : आजम के जौहर प्रशिक्षण संस्थान का कैग से कराया जाएगा ऑडिट, एसआईटी ने की थी ऑडिट कराने संस्तुति

Thu, 21 Jul 2022 08:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Jul 2022 08:36 PM IST
सार

15 हजार वर्ग मीटर में बने इस संस्थान में वर्ष 2005 से 2008 के मध्य निर्माण कराया गया था। 9.97 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन की उपयोगिता पर भी सवाल खड़े हुए  और उसका भी ऑडिट कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
UP News : Audit of Azam's Jauhar Training Institute will be done by CAG, SIT had recommended audit
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौलाना मोहम्मद अली जौहर प्रशिक्षण एवं  शोध संस्थान रामपुर के निर्माण एवं उपयोगिता का ऑडिट नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से कराया जाएगा। यहां अनियमितताओं की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी ने इसकी संस्तुति की थी जिस पर अब अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने इस पर काम कराने केनिर्देश दिए हैं। यह संस्थान इस समय सपा नेता आजम खां के ट्रस्ट के स्वामित्व में है।

विज्ञापन


रामपुर के इस संस्थान की लीज 33 साल के लिए सपा नेता आजम खां ने कैबिनेट से अपने ट्रस्ट के नाम करा ली थी। मात्र सौ रुपये सालाना की दर से यह लीज कराई गई। जनवरी 2020 में इस बाबत जांच के बाद एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। जिसने कई अहम बिंदुओं पर जांच कराने की संस्तुति की थी। इसी आधार पर अब संस्थान का कैग से ऑडिट कराया जाएगा। 15 हजार वर्ग मीटर में बने इस संस्थान में वर्ष 2005 से 2008 के मध्य निर्माण कराया गया था। 9.97 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन की उपयोगिता पर भी सवाल खड़े हुए  और उसका भी ऑडिट कराने को कहा गया है। चूंकि आजम खां के ट्रस्ट ने इस भवन में रामपुर पब्लिक स्कूल  खोल लिया गया तो उस पर प्रश्न चिह्न लगे हैं।
विज्ञापन


पट्टा भी निरस्त होगा
एसआईटी ने संस्तुति की थी कि इस संस्थान का पट्टा निरस्त कर इसे वापस लिया जाए। साथ ही साथ ही तत्कालीन मंडलीय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आरपी सिंह (वर्तमान में संयुक्त निदेशक) के खिलाफ भी कार्रवाई को कहा गया था। आरोप है कि उन्होंने अपने कर्तव्यों में उदासीनता बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की संपत्ति की जांच होगी
चूंकि यह समिति इससे जुड़े अन्य प्रकरणों की भी जांच कर रही थी तो उसने अपनी रिपोर्ट में कहा गया था कि दो लेखपालों की संपत्ति की जांच कराना जरूरी है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन से यह जांच कराने की संस्तुति की गई थी। समिति ने कहा कि  प्रकरण में ग्राम अलीगंज बेनजीर मार्ग के  किनारे बनाई गई है जिससे इन गांव के लोगाें को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस पर भी निर्णय लेने के निर्देश दिए गए थे। इन सभी जांचों पर अब कार्रवाई होगी।


‘मौलाना मोहम्मद अली जौहर प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान का पट्टा निरस्त कर जमीन वापस लेने, कैग से इसकी जांच कराने तथा एसआईटी की अन्य संस्तुतियों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। इसके अलावा वहां के अन्य प्रकरणों पर भी कार्रवाई कराएंगे। रामपुर के कुछ लोगों ने आकर अन्य प्रकरणों से भी अवगत कराया है।’ - धर्मपाल सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed