फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Akhilesh met the contenders for the municipal elections

UP News : नगर निकाय चुनाव के दावेदारों से मिले अखिलेश, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बताया बदहाल

Sat, 17 Dec 2022 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 17 Dec 2022 12:31 AM IST
सार

अखिलेश ने स्वास्थ्य सेवाओं को दयनीय बताते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों पर मंत्री की छापेमारी का कहीं कोई असर नहीं दिख रहा है। आम आदमी अब सरकारी अस्पतालों में जाने से डरने लगा है।

विज्ञापन
UP News: Akhilesh met the contenders for the municipal elections
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर नगर निकाय चुनाव के दावेदारों से मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं व नेताओं की बात सुनी और समस्या लेकर आए आम लोगों का दर्द भी सुना। 

विज्ञापन


उप चुनाव के बाद अखिलेश यादव पहली बार सपा मुख्यालय पहुंचे। निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान तमाम नगर पालिकाओं व नगर निगमों से आए सपा नेताओं ने उनके सामने अपनी बात और स्थानीय अंतर विरोध भी रखे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। दावेदार कोई भी हो सकता है, लेकिन एक बार पार्टी जिसे टिकट दे दे, फिर सभी कार्यकर्ता उसे जी-जान से चुनाव लड़ाएं।
विज्ञापन


अखिलेश ने स्वास्थ्य सेवाओं को दयनीय बताते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों पर मंत्री की छापेमारी का कहीं कोई असर नहीं दिख रहा है। आम आदमी अब सरकारी अस्पतालों में जाने से डरने लगा है। महसी के विधायक अपनी भाभी को दिल का दौरा पड़ने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए गए थे। वहां एक घंटे तक स्वास्थ्य कर्मी इंजेक्शन तक नहीं लगा सके। जब सत्ता दल के विधायक की सुनवाई नहीं हो रही है तो आम आदमी का क्या होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा में शामिल हुए बदायूं के पूर्व विधायक आबिद रजा
अखिलेश के सामने बदायूं के पूर्व विधायक आबिद रजा ने सपा की सदस्यता ली। उन्होंने सपा नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed