फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Admission will be given on 9053 seats of MBBS

Admission in MBBS : यूपी में एमबीबीएस की 9053 सीटों पर दिया जाएगा प्रवेश, बीडीएस में होंगे 2900 दाखिले

Fri, 09 Sep 2022 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 04:34 AM IST
सार

Admission in MBBS : प्रदेश में इस वर्ष एमबीबीएस की 9053 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जबकि बीडीएस की 2900 सीटों पर। नीट परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान काउंसिलिंग की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन
UP News : Admission will be given on 9053 seats of MBBS
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में इस वर्ष एमबीबीएस की 9053 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जबकि बीडीएस की 2900 सीटों पर। नीट परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान काउंसिलिंग की तैयारी में जुट गया है। जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी। इस बार नौ नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी एमबीबीएस की पढ़ाई होगी, इसलिए 900 सीटें बढ़ गई हैं। नीट यूजी-2022 में यूपी के 1.17 लाख विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।  

विज्ञापन


इस बार एमबीबीएस के लिए सरकारी क्षेत्र के 35 कॉलेजों में 4303 और निजी क्षेत्र के 32 कॉलेजों में 4750 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।  वहीं, बीडीएस के तीन सरकारी कॉलेज में 300 और निजी क्षेत्र के 24 कॉलेजों में 2600 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। एमबीबीएस और बीडीएस के बाद आयुष कॉलेजों में भी प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीएएमएस में 8 सरकारी क्षेत्र की 563 और 70 निजी क्षेत्र की 5010 सीटें हैं। बीएचएमएस में 9 सरकारी क्षेत्र की 828 व 2 निजी क्षेत्र की 200 सीटें, बीयूएमएस की दो सरकारी क्षेत्र की 128 और 11 निजी क्षेत्र की 670 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed