फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: 94 citizens of UP have returned from Sudan so far, 31 people who returned on Thursday were sent home

UP News : सूडान से अब तक यूपी के 94 नागरिकों की हुई वापसी, बृहस्पतिवार को लौटे 31 लोगों को सरकार ने भेजा घर

Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
सार

प्रदेश सरकार द्वारा पहली खेप में स्वदेश लाए गए 63 लोगों को जहां उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है। वहीं, बृहस्पतिवार को भी सूडान से वापसी करने वाले 31 लोगों को सरकार की ओर से विभिन्न वाहनों से घर के लिए रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP News: 94 citizens of UP have returned from Sudan so far, 31 people who returned on Thursday were sent home
सूडान से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट - फोटो : ANI

विस्तार

सूडान में गृहयुद्ध संकट में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए शुरू किए गए 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत अब तक यूपी के भी 94 लोगों की सकुशल घर वापसी हो चुकी है। इनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों को नागरिक शामिल हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पहली खेप में स्वदेश लाए गए 63 लोगों को जहां उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है। वहीं, बृहस्पतिवार को भी सूडान से वापसी करने वाले 31 लोगों को सरकार की ओर से विभिन्न वाहनों से घर के लिए रवाना कर दिया गया है। इनमें देवरिया के 12, कुशीनगर के 13, गोरखपुर के 5 नागरिकों और सिद्धार्थनगर के 1 नागरिक शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि सूडान से वापस लाए जा रहे प्रदेश के नागरिकों को घर तक भेजने के लिए प्रदेश सरकार की ओर खान-पान और ठहरने के साथ ही उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को लगाया गया है। ये अधिकारी विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क बनाकर यूपी के नागरिकों को एयरपोर्ट से घर तक पहुंचाने की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को सूडान से वापसी करने वाले सभी 31 लोगों को घर के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन


इस हेल्प नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
सूडान से वापसी करने वाले नागरिकों के संबंध में जानकारी के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हेल्प लाइन भी जारी किया गया है। जिसका नंबर 1070 हैं और 24 घंटे काम कर रहा है। कोई भी व्यक्ति सूडान से वापसी करने वाले अपने सगे-संबंधी के बारे में इस हेल्पलाइन के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी इन जिलों के इतने लोग लौटे
अयोध्या-1, सुल्तानपुर-1, अंबेडकरनगर-1, गाजीपुर-5, आजमगढ़-5, बलिया-6, वाराणसी-2, कानपुर-2, प्रयागराज-1, मऊ-1, फतेहपुर-4, कुशीनगर-12, देवरिया-12, गोरखपुर-7, मथुरा-1 और बस्ती-2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed