{"_id":"637dcb28d745465989010426","slug":"up-news-35-mch-wings-will-start-with-100-beds-1750-doctors-and-staff-will-be-recruited","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : सौ-सौ बेड के शुरू होंगे 35 एमसीएच विंग, 1750 डॉक्टर और कर्मचारियों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : सौ-सौ बेड के शुरू होंगे 35 एमसीएच विंग, 1750 डॉक्टर और कर्मचारियों की होगी भर्ती
Wed, 23 Nov 2022 12:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 23 Nov 2022 12:56 PM IST
सार
यूपी में प्रत्येक जिले में गर्भवती व शिशुओं की देखरेख के लिए एमसीएच विंग बनाए गए हैं। अब इसका विस्तार करने का फैसला लिया है। इनमें संविदा पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में गर्भवती व शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) विंग की संख्या बढ़ाई जाएगी। जल्द ही सौ-सौ बेड के 35 नए एमसीएच विंग शुरू होंगे। इससे एमसीएच विंग में कुल 3500 बेड बढ़ेंगे।
विज्ञापन
प्रत्येक जिले में गर्भवती व शिशुओं की देखरेख के लिए एमसीएच विंग बनाए गए हैं। अब इसका विस्तार करने का फैसला लिया है। इनमें संविदा पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की भर्ती होगी। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत कुल करीब 1750 डॉक्टर व कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। इसमें 105 गायनोकोलॉजिस्ट, 105 पीडियाट्रिशियन, 105 एनस्थीसिया विशेषज्ञ, 35 पैथोलॉजिस्ट, 35 रेडियोलॉजिस्ट, 140 नर्सिंग स्टाफ, 945 नियोनेटेलॉजिस्ट स्टाफ नर्स, 210 लैब टेक्नीशियन और 70 ओटी टेक्नीशियन की भर्ती होगी। इसके अलावा आया, वार्ड ब्वॉय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश में हर साल करीब 55 लाख शिशुओं का जन्म होता है। इसलिए राज्य सरकार गर्भवती व शिशुओं की देखभाल के लिए लगातार अस्पतालों की संख्या बढ़ा रही है। इन अस्पतालों में ओपीडी के अलावा 24 घंटे गर्भवती व शिशुओं के इलाज की व्यवस्था होगी। यहां एएनसी क्लीनिक, हाई रिस्क एंड सीवियर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती के इलाज की व्यवस्था होगी। सामान्य एवं जटिल प्रसव की सुविधा रहेगी। सिजेरियन प्रसव से संबंधित सभी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। अस्पताल में न्यूबोर्न केयर कार्नर भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मातृ-शिशु मृत्यूदर रोकने के होंगे पुख्ता इंतजाम
मातृ व शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गर्भवती और शिशुओं का उपचार सरकार की प्राथमिकता है। इसी रणनीति के तहत नए एमसीएच विंग शुरू हो रहे हैं। इससे बड़े अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम होगा। वहीं समय पर इलाज होने और दूरदराज के अस्पतालों तक दौड़ लगाने से मरीजों को राहत मिलेगी। डॉक्टरों और कर्मचारियों को रोजगार भी मिलेगा। -ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री