{"_id":"64651488867237dec003b507","slug":"up-news-3000-posts-will-be-recruited-in-kasturba-schools-studies-up-to-inter-starting-in-107-schools-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : कस्तूरबा विद्यालयों में 3000 पदों पर होगी भर्ती, 107 विद्यालयों में शुरू हो रही इंटर तक की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : कस्तूरबा विद्यालयों में 3000 पदों पर होगी भर्ती, 107 विद्यालयों में शुरू हो रही इंटर तक की पढ़ाई
Wed, 17 May 2023 11:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 May 2023 11:23 PM IST
सार
प्रदेश में 107 कस्तूरबा विद्यालयों को अपग्रेड करके कक्षा आठ से इंटर किया जा रहा है। इस तरह इन विद्यालयों में नए शिक्षकों की जरूरत पड़ेगी। वहीं पहले से चल रहे कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में पुरुष संविदा शिक्षक व कर्मचारियों का नए सत्र में नवीनीकरण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में नए सत्र 2023-24 में तीन हजार से अधिक शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग की ओर से शासन को इसका प्रस्ताव भी भेजा गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में 107 कस्तूरबा विद्यालयों को अपग्रेड करके कक्षा आठ से इंटर किया जा रहा है। इस तरह इन विद्यालयों में नए शिक्षकों की जरूरत पड़ेगी। वहीं पहले से चल रहे कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में पुरुष संविदा शिक्षक व कर्मचारियों का नए सत्र में नवीनीकरण नहीं किया गया है। ऐसे में इनके पद भी खाली हो रहे हैं। इसे देखते हुए लगभग तीन हजार से अधिक नियमित व अंशकालिक शिक्षकों व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
वर्तमान में प्रदेश में 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चल रहे हैं। जिनके लिए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विषय, कंप्यूटर, संगीत आदि विषयों के विशेषज्ञ रखे जाने हैं। कस्तूरबा विद्यालय शासन की प्राथमिकता में भी हैं। ऐसे में विभाग इसे लेकर कोई कमी नहीं रख रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा कि खाली पदों के सापेक्ष भर्ती के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कई विद्यालयों में पहले से पर्याप्त संख्या में शिक्षिका तैनात हैं, वहां अतिरिक्त जरूरत नहीं पड़ेगी। शासन से मिले निर्देश के अनुसार आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन