फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: 30 PPS officers became IPS, orders issued, batch also allotted

UP News : 30 पीपीएस अफसर बने आईपीएस, आदेश जारी, बैच भी आवंटित, दो अधिकारियों का लिफाफा बंद

Thu, 03 Nov 2022 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Nov 2022 07:44 PM IST
सार

प्रदेश के 32 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति देने के लिए बीते 7 अक्तूबर को डीपीसी हुई थी। डीपीसी में 30 अधिकारियों को पदोन्नति देने पर सहमति बनी थी। एएसपी अमित मिश्रा व संजय कुमार यादव के लिफाफे बंद रखे गए हैं। 1989 बैच के पीपीएस अधिकारी अमित का लिफाफा पिछले पांच वर्ष से बंद है।

विज्ञापन
UP News: 30 PPS officers became IPS, orders issued, batch also allotted
आईपीएस

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 30 और आईपीएस अधिकारियों की संख्या बढ़ गई है। संघ लोक सेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को 30 पीपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति देने का आदेश जारी कर दिया। दो अधिकारियों का लिफाफा बंद रखा गया है। प्रोन्नत अफसरों को बैच भी आवंटित कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के 32 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति देने के लिए बीते 7 अक्तूबर को डीपीसी हुई थी। डीपीसी में 30 अधिकारियों को पदोन्नति देने पर सहमति बनी थी। एएसपी अमित मिश्रा व संजय कुमार यादव के लिफाफे बंद रखे गए हैं। 1989 बैच के पीपीएस अधिकारी अमित का लिफाफा पिछले पांच वर्ष से बंद है। उनके विरुद्ध पुलिस अभिरक्षा में मौत  मामले की जांच चल रही है। वहीं, 1993 बैच के पीपीएस अधिकारी संजय को बीते दिनों भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


इस बैच के पीपीएस बने आईपीएस अफसर
1992 बैच : श्रवण कुमार सिंह, सर्वानंद सिंह यादव, हफीर्जुरहमान, रमेश प्रसाद गुप्ता, केशव चंद्र गोस्वामी, ओमवीर सिंह, राजेश कुमार यादव, बबीता साहू, लाल साहब यादव, राजधारी चौरसिया, विनोद कुमार, ओम प्रकाश यादव, महात्मा प्रसाद, प्रबल प्रताप सिंह, राजेश कुमार, दयाराम, गिरिजेश कुमार, प्रेमचंद्र, भीमप्रिय अशोक व संजय कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

1993 बैच : दिनेश कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, बृजेश कुमार मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार राय, शिवाजी, अरविंद मिश्रा, आदित्य कुमार शुक्ला और अनिल कुमार सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed