फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News 26 charging stations will be installed on four expressways, Adani Energy gets the responsibility

UP: यूपी के इन चार एक्सप्रेस वे पर लगेंगे 26 चार्जिंग स्टेशन, सभी पर पहली बार बैटरी स्वैपिंग की मिलेगी सुविधा

Sun, 10 Mar 2024 07:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Mar 2024 07:50 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चार एक्सप्रेस वे पर 26 चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। चार्जिंग स्टेशनों पर पहली बार बैटरी स्वैपिंग सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। अदाणी एनर्जी को इसकी जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
UP News 26 charging stations will be installed on four expressways, Adani Energy gets the responsibility
EV Charging Stations - फोटो : iStock

विस्तार

एक्सप्रेस वे को इलेक्ट्रिक वाहनों के मुफीद बनाने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनने का रास्ता साफ हो गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर 26 ई चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


ये स्टेशन अडानी टोटल एनर्जी के जरिये बनाए जाएंगे। इन स्टेशनों पर ‘बैटरी स्वैपिंग सिस्टम’ यानी बैटरी बदलने की सुविधा भी दी जाएगी। इसे शुरू करने से पहले सर्वे किया जाएगा। चार एक्सप्रेस वे को ई वाहनों के लिए भी तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चार, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर चार, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चार और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर दो चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण होना है। मीटर से पहले का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर यूपीडा बनाएगा। इन्हें बनाने के लिए पिछले साल 20 अक्तूबर को आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह कंपनियों ने किया था आवेदन
टेंडर में छह कंपनियों ने आवेदन किया था। दौड़ में टेस्को चार्जजोन लिमिटेड, अडानी टोटल एनर्जी ई मोबिलिटी लिमिटेड, वर्दे मोबिलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड, टाटा पावर ईवी चार्जिंग साल्यूशंस लिमिटेड और कैश योर ड्राइव मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड थे। सभी कंपनियों ने प्रति किलोवाट एवरेज सर्विस फीस आफर की थी। 

अदाणी टोटल एनर्जी ने 9.74 रुपये, कैश योर ड्राइव ने 10.49 रुपये, वर्दे मोबिलिटी ने 12.96 रुपये, टाटा पावर ने 13.20 रुपये, सर्वोटेक ने 14.35 रुपये और टेस्को चार्ज जोन ने 21 रुपये प्रति किलोवाट की मांग रखी थी। कीमतों की लड़ाई में सबसे कम कीमत लगातर अडानी की कंपनी ने बाजी मार ली।

खास बात यह है कि अदाणी की कंपनी चार्जिंग स्टेशन में ही बैटरी स्वैपिंग सिस्टम भी विकसित करेगी। इसे शुरू करने से पहले डिमांड सर्वे किया जाएगा। इस संबंध में कंपनी को लेटर आफ अवार्ड यूपीडा ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed