{"_id":"6527f3e97cc91b45cf0c4066","slug":"up-news-110-newly-promoted-deputy-superintendents-of-police-got-posting-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : 110 नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को मिली तैनाती, जिलों और शाखाओं में भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : 110 नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को मिली तैनाती, जिलों और शाखाओं में भेजा गया
Thu, 12 Oct 2023 06:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 Oct 2023 06:56 PM IST
सार
डीजीपी मुख्यालय ने हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए 110 निरीक्षकों को उनके पद के अनुरूप नयी जगह पर तैनाती प्रदान की है। देवरिया में छह लोगों की हत्या के बाद दो नये पुलिस उपाधीक्षकों को भेजा गया है।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : Social Media
विस्तार
डीजीपी मुख्यालय ने हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए 110 निरीक्षकों को उनके पद के अनुरूप नयी जगह पर तैनाती प्रदान की है। देवरिया में छह लोगों की हत्या के बाद दो नये पुलिस उपाधीक्षकों को भेजा गया है। मुरादाबाद में तैनात राजेश सिंह और हरदोई में तैनात रहे दीपक शुक्ला को देवरिया में तैनात किया गया है। डीजीपी मुख्यालय में तैनात आलोक पाठक को बाराबंकी और अरुण कुमार सिंह को खीरी में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय में एडीजी प्रशासन नीरा रावत द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सुरक्षा मुख्यालय के प्रतिसार निरीक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात किया गया है। अमरोहा में तैनात संजीव कुमार त्यागी को सीतापुर, मुजफ्फरनगर में तैनात दीपक चतुर्वेदी को पीलीभीत, महोबा में तैनात राजेश कुमार सिंह को गोण्डा, लखनऊ में तैनात अतुल कुमार सिंह को अमेठी, कौशांबी में तैनात सुनील कुमार सिंह को अयोध्या, लखनऊ में तैनात अनिल कुमार सिंह और सुल्तानपुर में तैनात यादवेंद्र बहादुर पाल को रायबरेली, रामपुर में तैनात रुपेंद्र कुमार गौड़ को बहराइच भेजा गया है।
विज्ञापन