फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: 1001 dhabas will be develop near national ad state highways.

UP News: राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग किनारे स्थित 1001 ढाबों को विकसित कराएगा पर्यटन विभाग

Sat, 03 Aug 2024 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Aug 2024 12:23 AM IST
सार

पर्यटन विभाग ने राजमार्ग व अन्य प्रमुख मार्गों के किनारे स्थित ऐसे 1001 ढाबों की सूची बनाई है। यहां बेहतर मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। खास यह कि इन सुविधाओं के विकास के लिए विभाग 25 से 30 फीसदी सब्सिडी देगा।

विज्ञापन
UP News: 1001 dhabas will be develop near national ad state highways.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : X@nitin_gadkari

विस्तार

उत्तर प्रदेश में घूमने व धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबों में बेहतर सुविधाएं व व्यवस्थाएं मिलेंगी। वहीं यहां के कर्मचारी भी उनका भारतीय तौर-तरीकों से आतिथ्य सत्कार करते नजर आएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग 1001 ढाबों को इस दृष्टि से विकसित कराएगा।

विज्ञापन


विभाग ने राजमार्ग व अन्य प्रमुख मार्गों के किनारे स्थित ऐसे 1001 ढाबों की सूची बनाई है। यहां बेहतर मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। खास यह कि इन सुविधाओं के विकास के लिए विभाग 25 से 30 फीसदी सब्सिडी देगा। इसके साथ ही ढाबों का बड़ी कंपनियों के साथ समझौता भी कराया जाएगा ताकि पर्यटकों को इन कंपनियों के उत्पाद भी ढाबों पर आसानी से मिल सकें। ढाबों पर काम करने वाले कर्मचारियों को आतिथ्य सत्कार के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 2023 में 48 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने भ्रमण किया। प्रतिदिन देश-दुनिया से लाखों लोग अयोध्या, काशी, मथुरा, बौद्ध स्थल आदि स्थानों पर पहुंच रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि पर्यटकों को गंतव्य स्थल तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। पर्यटकों को आराम करने के साथ-साथ खाने-पीने आदि सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध हों। विभाग की सूची में शामिल होने के लिए ढाबा प्रतिनिधि uptourismportal.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed