फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: New Land Rates Implemented in the Capital—Circle Rates Range from ₹1.30 Crore to ₹30 Lakh Per Hectare; Rea

UP: राजधानी में जमीन की नई कीमतें लागू, 1.30 करोड़ तो कहीं 30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर सर्किल रेट; पढ़ें लिस्ट

Thu, 04 Jun 2026 09:43 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 04 Jun 2026 09:43 PM IST
सार

राजधानी में नए सर्किल रेट लागू होने के बाद जमीनों की कीमतों में बड़ा अंतर सामने आया है। सड़क किनारे कृषि भूमि की सबसे अधिक दर सरोजनीनगर क्षेत्र में तय हुई है, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे कम मूल्यांकन हुआ है। अब संपत्तियों की रजिस्ट्री नई दरों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
UP: New Land Rates Implemented in the Capital—Circle Rates Range from ₹1.30 Crore to ₹30 Lakh Per Hectare; Rea
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में भूमि के नए सर्किल रेट लागू होने के साथ ही जिले में जमीन की कीमतों का नया नक्शा सामने आ गया है। जिलाधिकारी विशाख जी की ओर से जारी सर्किल रेट के अनुसार राजधानी में सड़क किनारे स्थित कृषि भूमि का सर्किल रेट 1.30 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जबकि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर मात्र 38 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। वहीं सामान्य कृषि भूमि की दरें 30 लाख रुपये से लेकर 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन


प्रशासन ने प्रस्तावित सर्किल रेट पर प्राप्त 58 आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं और अब संपत्तियों की रजिस्ट्री इन्हीं दरों के आधार पर होगी। नई सूची में सबसे अधिक चर्चा सरोजनीनगर क्षेत्र की है। 
विज्ञापन


भागूखेड़ा चौराहा से किसान पथ तक तथा जुनाबगंज चौराहा से भागूखेड़ा मार्ग तक स्थित भूमि का मूल्यांकन 130 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। यह राजधानी में सड़क किनारे कृषि भूमि की सर्वाधिक दर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि किसान पथ, एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों की वजह से इन इलाकों की जमीनों के मूल्य में लगातार वृद्धि हुई है। इसके विपरीत मोहनलालगंज तहसील के कई गांवों में सड़क किनारे कृषि भूमि की दर 38 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तय की गई है।

कनेरी, कोडरा रायपुर, खुद्दीखेड़ा, गोविंदपुर, जमौरिया, जहांगीरपुर, नटौली और नंदौली जैसे गांव सबसे कम मूल्यांकन वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। इस प्रकार सबसे महंगी और सबसे सस्ती सड़क किनारे कृषि भूमि के बीच 92 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर का अंतर है।
 

Trending Videos

सरोजनीनगर क्षेत्र में सामान्य कृषि भूमि 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर

लखनऊ। सामान्य कृषि भूमि की बात करें तो सरोजनीनगर और उसके आसपास के विकसित क्षेत्रों में यह दर 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक पहुंच गई है। वहीं मोहनलालगंज क्षेत्र के कई गांवों में सामान्य कृषि भूमि का सर्किल रेट 30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। सामान्य भूमि की अधिकतम और न्यूनतम दरों के बीच 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर का अंतर है।

बंथरा सिकंदरपुर, रायपुर, हुलासखेड़ा, सिठौली कला, बेन्दौवा, रतियामऊ और पहाड़पुर जैसे गांव भी महंगे क्षेत्रों की सूची में शामिल हैं, जहां सड़क किनारे कृषि भूमि की दर 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक निर्धारित की गई है। दूसरी ओर ग्रामीण और कम विकसित क्षेत्रों में दरें अपेक्षाकृत कम रखी गई हैं।



 

ये भी जानिए 

  • सबसे महंगी जनपदीय मार्ग की भूमि: सरोजनीनगर क्षेत्र – 130 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
  • सबसे महंगी सामान्य कृषि भूमि: 70 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
  • सबसे सस्ती जनपदीय मार्ग की भूमि: मोहनलालगंज क्षेत्र के कई गांव – 38 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
  • सबसे सस्ती सामान्य कृषि भूमि: 30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
  • सामान्य भूमि में अधिकतम और न्यूनतम दर का अंतर: 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
  • जनपदीय मार्ग की भूमि में अधिकतम और न्यूनतम दर का अंतर: 92 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed