{"_id":"60f07da98ebc3ed846536f90","slug":"up-new-deputy-director-in-five-divisions-and-dpro-deployment-in-23-11-additional-district-panchayat-raj-officers-also-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : पांच मंडलों में नए उप निदेशक और 23 में डीपीआरओ की तैनाती, 11 अपर जिला पंचायत राज अधिकारी भी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : पांच मंडलों में नए उप निदेशक और 23 में डीपीआरओ की तैनाती, 11 अपर जिला पंचायत राज अधिकारी भी बदले
Thu, 15 Jul 2021 11:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:55 PM IST
सार
विभिन्न संवर्गों के 43 अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में तैनाती दी गई है। पांच मंडलों में नए उप निदेशक (पंचायत) व 23 जिलों में नए जिला पंचायत राज अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायतीराज विभाग ने बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर तबादले किए। विभिन्न संवर्गों के 43 अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में तैनाती दी गई है। पांच मंडलों में नए उप निदेशक (पंचायत) व 23 जिलों में नए जिला पंचायत राज अधिकारियों की तैनाती की गई है। 11 अपर जिला पंचायत राज अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। कई अधिकारियों को जिलों की प्रशासकीय जिम्मेदारियों से हटाकर संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने संजय कुमार यादव उप निदेशक पंचायत अयोध्या मंडल को उप निदेशक झांसी मंडल, अमरजीत सिंह उप निदेशक बस्ती मंडल को उप निदेशक अलीगढ़ मंडल, एसके सिंह उप निदेशक अलीगढ़ मंडल को उप निदेशक मुरादाबाद मंडल व बम्ब बहादुर सिंह को उप निदेशक मुरादाबाद मंडल से उप निदेशक बस्ती मंडल के पद पर स्थानान्तरित कर दिया है। खास बात ये है कि संयुक्त निदेशक पंचायतीराज निदेशालय लखनऊ अरविंद कुमार सिंह को शासकीय कार्यहित का हवाला देते हुए अयोध्या मंडल के उप निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
उप निदेशक स्तर के अधिकारी उपलब्ध होने के बावजूद संयुक्त निदेशक को मंडलीय उप निदेशक के पद पर तैनाती को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इसके अलावा सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी (प्राविधिक) हापुड़ यावर अब्बास तथा अपर जिला पंचायत राज अधिकारी बागपत कुंवर अमरेंद्र को हटाकर पंचायतीराज निदेशालय संबंद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
इन डीपीआरओ/एडीपीआरओ को डीपीआरओ की कमान
अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती नई तैनाती
प्रीतम सिंह मथुरा बुलंदशहर
बनवारी सिंह हाथरस बागपत
गोवर्धन दास जैन झांसी हाथरस
नंदलाल बुलंदशहर शामली
राजेश कुमार सिंह मुरादाबाद गाजियाबाद
अनिल कुमार त्रिपाठी गाजियाबाद फतेहपुर
आलोक कुमार प्रियदर्शी एटा मुरादाबाद
अजय आनंद सरोज फतेहपुर एटा
श्रीकांत यादव पंचायतीराज निदेशालय अमेठी
शाश्वत आनंद सिंह वाराणसी लखनऊ
गिरीश चंद्र साहू लखनऊ उन्नाव
अवनीश कुमार श्रीवास्तव पंचायतीराज निदेशालय अंबेडकरनगर
राघवेंद्र कुमार द्विवेदी कुशीनगर वाराणसी
अभय कुमार यादव जालौन कुशीनगर
अवधेश सिंह ललितपुर जालौन
राजेंद्र प्रसाद रायबरेली संतकबीरनगर
विनय कुमार सिंह बस्ती फर्रुखाबाद
शिव शंकर सिंह फर्रुखाबाद बस्ती
वीरेंद्र सिंह रामपुर हापुड़
दुर्गा प्रसाद तिवारी अंबेडकरनगर रामपुर
अविनाश कुमार पंचायतीराज निदेशालय देवरिया
आनंद प्रकाश श्रीवास्तव देवरिया श्रावस्ती
किरन वर्मा श्रावस्ती मथुरा