फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP needs smart cities more than 13.

'सांसद उठाएं आवाज यूपी के और ज्यादा शहर बनें स्मार्ट'

Thu, 06 Aug 2015 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Aug 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
UP needs smart cities more than 13.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के 13 शहर स्मार्ट सिटी के लिए चयनित हुए हैं। यदि प्रदेश में शहरों के विकास पर काम नहीं हुआ होता से ये शहर स्मार्ट सिटी के लिए चुने जाने के मानक पूरे नहीं करते।

विज्ञापन


वे चाहते हैं कि यूपी के और ज्यादा शहर स्मार्ट बनें। लोकसभा में भाजपा के सर्वाधिक सांसद यूपी से हैं। उन्हें केंद्र सरकार से अपने लोकसभा क्षेत्रों में स्मार्ट सिटी के लिए पैरवी करनी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को गोमतीनगर के एक होटल में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित इंफ्रास्ट्रक्चर समिट में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि यूपी में तेजी से विकास हुआ है। विकास दर के साथ ऋण-जमा अनुपात बढ़ा है। आने वाले समय में आंकड़े आएंगे तो यूपी की ग्रोथ रेट देश के औसत विकास दर से ज्यादा दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा, इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे बुनियादी चीज है। प्रदेश सरकार इस दिशा में काफी तेजी से काम कर रही है। पहली बार ऐसा हुआ है कि जिन योजनाओं का हमने शिलान्यास किया, उनके उद्घाटन भी कर रहे हैं।

व्यापार के साथ ही बढेगा टूरिस्ट

UP needs smart cities more than 13.

लखनऊ-आगरा के बीच एक्सप्रेस वे देश का पहला सिक्स लेन ग्रीन फील्ड हाईवे होगा। गंगा पर सबसे लंबा ब्रिज इसी हाईवे पर बन रहा है। इस एक्सप्रेस-वे को गांवों से भी जोड़ रहे हैं। इसके किनारे आधुनिक मंडियां बनाई जाएंगी। इससे व्यापार के साथ ही टूरिस्ट भी बढ़ेंगे।

सरकार जहां मेट्रो और एक्सप्रेस वे पर काम कर रही है, वहीं डेयरी और लोहिया आवास पर भी ध्यान दिया है। इससे पहले लखनऊ मेट्रो, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे, रोड सेफ्टी, औद्योगिक विकास को लेकर प्रजेंटेशन दिए गए।

इस मौके पर मंत्री राजेंद्र चौधरी, राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास महेश गुप्ता, के. रविंद्र नायक आदि मौजूद थे।

प्रोग्रेसिव उत्तर प्रदेश का विमोचन

मुख्यमंत्री ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा यूपी की खुशनुमा तस्वीर पेश करने वाली पुस्तिका ‘प्रोग्रेसिव उत्तर प्रदेश’ का विमोचन किया। इस मौके पर पीएचडी केवरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, यूपी के चेयरमैन ललित खेतान, सौरभ सान्याल समेत उद्योग जगत से जुड़े काफी लोग मौजूद थे।

लखनऊ की बदलेगी तस्वीर

UP needs smart cities more than 13.

सीएम ने कहा कि लखनऊ में इंटरनेशनल स्टेडियम बनने जा रहा है। जनेश्वर मिश्र पार्क जितने बड़े क्षेत्रफल में बन रहा है, आबादी के बीच उतने बड़े पार्क देश में कम ही हैं। 50 किमी का सुरक्षित साइकिल ट्रैक बनाया गया है। पुराने लखनऊ  में भी कई काम हो रहे हैं। गोमती रिवर फ्रंट, संस्कृति स्कूल, आईटी सिटी, शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में लिंब सेंटर, जेपी हॉस्पिटल, ट्रिपल आईटी आदि पर काम चल रहा है।

डिम्पल के क्षेत्र में थी भूमि अधिग्रहण की चुनौती

मुख्यमंत्री ने कहा, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का सर्वाधिक हिस्सा कन्नौज जिले में पड़ता है। कन्नौज मेरी पत्नी डिम्पल यादव का संसदीय क्षेत्र है। वहां भूमि अधिग्रहण बड़ी चुनौती थी। हमने किसानों से बातचीत की। बुलाकर समझाया। वे जमीन देने के लिए राजी हो गए।

भजन के लिए डीजे का क्या जरूरत?

अखिलेश ने भाजपा का नाम लिए बगैर उस पर विकास कार्यों में अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर रोक के विरोध पर उन्होंने कहा कि भजनों के लिए डीजे की क्या जरूरत है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed