फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Naresh Uttam said - In BJP, presidents are appointed by issuing a notification... whereas SP is a factory

यूपी: नरेश उत्तम बोले- भाजपा में अध्यक्ष पर्चा निकाल कर बनाए जाते...जबकि सपा नेता बनाने का कारखाना है

Mon, 29 Dec 2025 08:48 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 29 Dec 2025 08:48 PM IST
सार

सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा नेता बनाने का कारखाना है, जबकि भाजपा में पद पर्ची से मिलते हैं। उन्होंने आरक्षण और शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछड़ों के हक छीने जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन की जीत से भाजपा घबराई हुई है।

विज्ञापन
UP: Naresh Uttam said - In BJP, presidents are appointed by issuing a notification... whereas SP is a factory
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेश उत्तम पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि भाजपा में अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी पर्चा निकाल कर बनाए जाते हैं, जबकि समाजवादी पार्टी नेता बनाने का कारखाना है। वह खुद आठ साल तक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2017 में सपा के 25 हजार डेलीगेट ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा वोटो के लिए पिछड़ों की बात करती है, जबकि पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर रही है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े वर्ग के युवाओं के 18 हजार पद लूट लिए। सपा नेतृत्व लगातार इसके खिलाफ आवाज उठा रही है। इसी का नतीजा है कि सरकार को लेखपाल भर्ती में आरक्षण के पदों में संशोधन जारी करना पड़ा।

विज्ञापन

अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे भाजपा नेता

नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा के नेता अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं। जबसे इंडिया गठबंधन यूपी में 43 सीट जीत कर आई है, तबसे एनडीए गठबंधन घबराया हुआ है। अखिलेश यादव राष्ट्रीय नेता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed