फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Name of post of bank clerk changed, now it will be known by this name, increased rights and responsibiliti

यूपी: बदल गया बैंक क्लर्क की पोस्ट का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा पद, बढ़े अधिकार और जिम्मेदारियां

Sat, 09 Mar 2024 06:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 09 Mar 2024 06:30 PM IST
सार

बैंक क्लर्क की पोस्ट का नाम अब बदल गया है। अब इन्हें  कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पद से जाना जाएगा। साथ अब इस पद के अधिकार भी बढ़ा दिए गए हैं। 

 

विज्ञापन
UP: Name of post of bank clerk changed, now it will be known by this name, increased rights and responsibiliti
नए नाम से जाना जाएगा क्लर्क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और बैंकों के संयुक्त फोरम के बीच हुए समझौते के बाद क्लर्कों की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। उनके अधिकार क्षेत्र का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ पदनाम भी बदल गए हैं। शुक्रवार को बैंकिंग इंडस्ट्री में कार्यरत पांच कर्मचारी यूनियन और चार अधिकारी यूनियन के साथ मुंबई में समझौते पर दस्तखत हो गए। इस बार वेतन समझौते में बैंक कर्मचारियों के पदनाम बदल गए हैं। अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक क्लर्क, जो पहले सिंगल विंडो ऑपरेटर थे, उन्हें अब कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पद से जाना जाएगा। हेड कैशियर को सीनियर कस्टमर सर्विस एसोसिएट, स्पेशल असिस्टेंट को स्पेशल कस्टमर सर्विस एसोसिएट और सब स्टाफ (चपरासी ) को ऑफिस असिटेंट पदनाम दिए गए हैं।

विज्ञापन


सिंगल विंडो आपरेटर (ए) क्लर्क की भुगतान क्षमता 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। सिंगल विंडो ऑपरेटर (बी) की भुगतान क्षमता 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। क्लियरिंग और ट्रांसफर की सीमा भी क्रमश: 15 हजार और 25 हजार से बढ़ा कर एक लाख रुपये कर दी गई है। हेड कैशियर की ट्रांसफर पॉवर क्लर्क के साथ दो लाख रुपये तक की गई है। इसके अलावा स्पेशल असिटेंस्ट के साथ चार लाख रुपये तक ट्रांसफर और क्लियरिंग को जोड़ा गया है।
विज्ञापन


दूर ट्रांसफर होने पर बेसिक का 150 फीसदी तक मकान भत्ता मिलेगा। ट्रांसपोर्ट एलाउंस के रूप में क्लर्क को 850 रुपये और सब स्टाफ को 800 रुपये का प्रावधान किया गया है। पूरे वर्ष में चार बार आधे दिन की छुट्टी ली जा सकेगी। इसमें दो बार दिन और दो बार शाम की छुट्टी शामिल की गई है। इसके अतिरिक्त बैंक कर्मचारियों को 300 रुपये महीने का कपड़ा धुलाई भत्ता (वाशिंग एलाउंस) और 250 रुपये महीने का साइकिल भत्ता भी मिलेगा। मेडिकल जांच के लिए 2830 रुपये मिलेंगे। बैंक पेंशनर्स को पेंशन अपडेशन के नाम पर मायूसी हाथ लगी है। 2002 से पूर्व के रिटायर्ड बैंकरों को सिर्फ एक्सग्रेशिया के रूप में कुछ मामूली राहत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed