फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: N. Ravinder and GK Goswami will retire without being promoted to the post of DG.

UP: डीजी पद पर प्रोन्नत हुए बगैर सेवानिवृत्त हो जाएंगे एन. रविन्दर और जीके गोस्वामी

Wed, 02 Jul 2025 11:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jul 2025 11:38 AM IST
सार

यूपी पुलिस के तीन अधिकारी डीजी रैंक के तीन अफसर इस वर्ष के अंत तक रिटायर हो जाएंगे। वहीं, एन. रविन्दर और जीके गोस्वामी का डीजी पद पर प्रमोशन नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
UP: N. Ravinder and GK Goswami will retire without being promoted to the post of DG.
- फोटो : File Photo

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में तीन डीजी रैंक के अफसर वर्ष के अंत तक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके स्थान पर एडीजी प्रशिक्षण राजीव सुबरवाल, एडीजी साइबर क्राइम बीके सिंह और कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार डीजी के पद पर प्रोन्नत होंगे। वहीं दूसरी ओर 1996 बैच के आईपीएस डॉ. एन. रविन्दर और 1997 बैंच के आईपीएस डॉ. जीके गोस्वामी डीजी के पद पर प्रोन्नत नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि डॉ. एन. रविन्दर अगस्त, जबकि डॉ. जीके गोस्वामी सितंबर माह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वालों की फेहरिस्त में डीजी रैंक के 10 आईपीएस हैं, जिनमें से आदित्य मिश्रा, पीवी रामशास्त्री, अविनाश चंद्रा, संजय एम. तरड़े, प्रशांत कुमार के साथ वीआरएस ले चुके आशीष गुप्ता सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ग्राउंड रिपोर्ट: लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी में खपाया जा रहा चीन का सोना, हर महीने कमा रहे 15 से 20 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अपना दल (एस) के पूर्व नेताओं ने मिलकर बनाया नया मोर्चा, बोले- हम भी NDA में, कुर्मी बिरादरी हमारे साथ


वहीं जुलाई माह में डीजी होमगार्ड बीके मौर्य और नवंबर माह में डीजी बीएसएफ दलजीत सिंह चौधरी, डीजी ट्रेनिंग तिलोत्तमा वर्मा और डीजी नागरिक सुरक्षा अभय कुमार प्रसाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके स्थान पर एडीजी ट्रेनिंग राजीव सबरवाल, एडीजी साइबर क्राइम बोके सिंह और कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार डीजी के पद पर प्रोन्नत होंगे।

हालांकि, वरिष्ठता सूची में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात संजय सिंघल और जकी अहमद का नाम पहले है। उनके यूपी में वापस आने पर तीनों आईपीएस को प्रोन्नत होने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा वर्ष अंत तक 2001 बैच के तीन अफसर एडीजी बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed