फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Municipality and Nagar Panchayat personnel will also get lifelong pension, Urban Development Department is preparing new rules

यूपी : नगर पालिका व नगर पंचायत कर्मियों को भी मिलेगी आजीवन पेंशन, नगर विकास विभाग तैयार कर रहा है नई नियमावली

Tue, 12 Oct 2021 07:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 12 Oct 2021 07:05 PM IST
सार

कर्मचारियों को पारिवारिक पेंशन के तौर पर बेसिक वेतन का 50 प्रतिशत धनराशि और डीए मिलता है। यह व्यवस्था नगर निकायों में लागू नहीं थी।

विज्ञापन
UP: Municipality and Nagar Panchayat personnel will also get lifelong pension, Urban Development Department is preparing new rules
पेंशन

विस्तार

प्रदेश सरकार नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के कर्मचारियों को भी राज्य कर्मचारियों की तरह पेंशन सुविधा दे सकती है। दोनों श्रेणी के निकायों के कर्मचारियों को आजीवन पेंशन सुविधा का लाभ देने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। नगर विकास विभाग द्वारा इनकेलिए पेंशन नियमावली तैयार की जा रही है। नियमावली में 10 साल के स्थान पर आजीवन पेंशन देने करने का प्रावधान किया जा सकता है।

विज्ञापन


कर्मचारियों को पारिवारिक पेंशन के तौर पर बेसिक वेतन का 50 प्रतिशत धनराशि और डीए मिलता है। यह व्यवस्था नगर निकायों में लागू नहीं थी। बाद में कर्मचारियों की लंबी लड़ाई के बाद इस नियमावाली को प्रदेश के नगर निगमों में तो लागू कर दिया गया, लेकिन नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में इसे नहीं लागू किया गया। निकाय कर्मचारी 15 साल से राज्य कर्मचारियों की भांति नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायत कर्मियों को भी पेंशन सुविधा देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


अदालत तक लड़ाई लड़ने के बाद भी पूर्ववर्ती सरकारों ने उनकी मांगे नहीं मानी। अब चुनावी साल को देखते हुए मौजूदा सरकार ने छोटे निकायों के कर्मचारियों की मांग को पूरा करने की कवायद शुरू की है। विभाग के एक उच्चपदस्थ सूत्र ने बताया कि जल्द ही नियमावली तैयार कर मंजूरी के लिए कैबिनेट को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के निर्णय से यह होगा फायदा
राज्य कर्मियों व नगर निगम के कर्मचारियों की भांति अब नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत कर्मियों को भी बेसिक वेतन का 50 फीसदी राशि पेंशन के तौर पर मिलेगा। अब तक इन्हें इस मद में सिर्फ 41.5 प्रतिशत राशि ही मिलती थी। इसी तरह इन्हें अब आजीवन पेंशन मिलेगा। यही नहीं, कर्मचारियों को 10 साल की सेवा पूरी करने पर ही पेंशन का लाभ मिल सकेगा। अब तक इनके लिए 20 साल तक सेवा करना अनिवार्य था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed