{"_id":"613795a66f7e4b293a49f782","slug":"up-more-than-80-percent-vaccination-in-rural-areas-awareness-about-vaccination-is-increasing-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 80 फीसदी से अधिक टीकाकरण ग्रामीण इलाके में, गांवों में बढ़ रही है टीकाकरण के प्रति जागरुकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 80 फीसदी से अधिक टीकाकरण ग्रामीण इलाके में, गांवों में बढ़ रही है टीकाकरण के प्रति जागरुकता
Tue, 07 Sep 2021 10:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:09 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग हर दिन ग्रामीण इलाके के बूथों की संख्या में इजाफा कर रहा है।
विज्ञापन
vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण इलाके में टीकाकरण के प्रति जागरुकता बढ़ रही है। अब स्थिति यह हैकि 80 फीसदी से ज्यादा टीकाकरण ग्रामीण इलाके में हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग हर दिन ग्रामीण इलाके के बूथों की संख्या में इजाफा कर रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में टीकाकरण के मामले में हर दिन नया रिकार्ड बन रहा है। देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में अधिक टीकाकरण हुआ है। यहां अब तक आठ करोड़ 22 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें छह करोड़ 87 लाख लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। शुरुआती दौर में जहां गांवों में टीकाकरण की गति काफी धीमी थी। यहां टीकाकरण के लिए लोगों को मनाना पड़ रहा था, वहीं अब हालात बदल गए हैं। 20 अगस्त के बाद से ग्रामीण इलाके टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विभागीय आंकड़ें देखें तो कुल होने वाले टीकाकरण में 21 अगस्त को 61 फीसदी टीकाकरण ग्रामीण इलाके में हुआ। इसी तरह 27 अगस्त को यह बढ़कर 83.78 फीसदी पर पहुंच गया। इसी तरह एक सितंबर को 80 फीसदी, दो सितंबर को 90 फीसदी और छह सितंबर को 84 फीसदी टीकाकरण ग्रामीण इलाके में हुआ है। बीच में तीन को 60 फीसदी और चार को 57 फीसदी टीकाकरण ग्रामीण इलाके में हुआ। विभाग का दावा है कि इन दोनों दिन दूसरी डोज वालों को अधिक टीकाकरण करने के लिए ग्रामीण इलाके में कम बूथों का संचालन किया गया था।
विज्ञापन
गांवों में बढ़ रही है बूथ पर भीड़
राज्य टीकाकरण प्रभारी डा. अजय घई ने बताया कि गांवों के बूथों पर भीड़ बढ़ रही है। इसके पीछे कई कारण है। पहला तो यह कि शहरी इलाके में ज्यादातर लोगों को पहली डोज लग गई है। दूसरी वजह यह है कि लोगों को टीकाकरण के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। शहरी इलाके में किसी तरह का रियेक्शन नहीं होने लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा है। वे खुद टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। प्रयास है कि सितंबर माह में हर दिन 90 फीसदी से ज्यादा टीकाकरण ग्रामीण इलाके में किया जाए।