{"_id":"6a1c4a3ce42e8f75b206d13d","slug":"up-more-than-33-000-teachers-appointed-in-secondary-education-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: माध्यमिक शिक्षा में 33 हजार से अधिक शिक्षकों की हुई नियुक्ति, प्रधानाचार्य सहित इन पदों पर हुई भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: माध्यमिक शिक्षा में 33 हजार से अधिक शिक्षकों की हुई नियुक्ति, प्रधानाचार्य सहित इन पदों पर हुई भर्ती
Sun, 31 May 2026 08:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 31 May 2026 08:18 PM IST
सार
यूपी में अप्रैल 2017 के बाद चयन कर विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया गया है। इस दौरान 27297 टीजीटी, 5321 प्रवक्ता और 783 प्रधानाचार्यों की भर्ती हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी को दूर किया है। 2017 से पहले माध्यमिक शिक्षा में भर्ती प्रक्रिया लगभग ठप होने से शिक्षकों के काफी पद खाली थे। 2017 में प्रदेश सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को मिशन मोड में आगे बढ़ाया। 33401 पदों पर शिक्षकों की तैनाती कर शिक्षकों की कमी दूर की।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अनुसार अप्रैल 2017 से वर्ष 2022 तक प्रधानाचार्यों के 783, प्रवक्ता के 5321 तथा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 27297 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इस प्रकार कुल 33401 पदों पर भर्ती की गई है।
विज्ञापन
पूर्व में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित रहने से माध्यमिक विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी एक बड़ी चुनौती बनी थी। सरकार ने शिक्षा सुधार को एजेंडे का हिस्सा बनाते हुए खाली पदों को भरने के लिए ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन
शिक्षा सुधार के लिए कई योजनाएं
प्रदेश में प्रोजेक्ट अलंकार, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के सुदृढ़ीकरण, डिजिटल शिक्षा और नकलविहीन परीक्षा प्रणाली जैसी पहल से माध्यमिक शिक्षा में व्यापक बदलाव हुए हैं।