फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Monsoon to Cover Entire UP Within 24 Hours Heavy Rain Alert Issued for These 14 Districts

यूपी: अगले 24 घंटे के अंदर पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा मानूसन, आज इन जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी

Sat, 28 Jun 2025 10:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Jun 2025 10:19 AM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसून अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। आज कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
UP Weather Monsoon to Cover Entire UP Within 24 Hours Heavy Rain Alert Issued for These 14 Districts
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तराई और बुंदेलखंड के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही प्रदेश के 70 से ज्यादा जिलों में गरज चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश के बचे हुए उत्तरी पश्चिमी हिस्से में भी मानसून पूरी तरह छा जाएगा। मंगलवार को हमीरपुर, प्रतापगढ, कानपुर, औरैया, जौनपुर, सुल्तानपुर आदि में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के उत्तरी-तराई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल अगले दो-तीन दिन मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों में।

यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट
शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
 

मेघगर्जन व वज्रपात होने की संभावना

UP Weather Monsoon to Cover Entire UP Within 24 Hours Heavy Rain Alert Issued for These 14 Districts
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
 

Rain: दिल्ली में मानसून की दस्तक आज; 16 राज्यों में बारिश, उत्तर-पश्चिम सहित इन क्षेत्रों के लिए सात दिन भारी

राजस्थान में भी बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान में भी मानसून सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश हुई है। सबसे अधिक 180 मिमी बारिश बारां जिले के मांगरोल में दर्ज की गई। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने 25 से 27 जून के दौरान बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर में तेज हवाओं के साथ अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी है। 27 जून से पूर्वी राजस्थान में भी बारिश में वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पकड़ी रफ्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में 30 जून तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही पश्चिमी यूपी में 25 और 27 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

 

दिल्ली में 36 घंटों में पहुंचेगा मानसून, अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 36 घंटे में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। साथ ही इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान पूरे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद जताई है। इस दौराान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मंगलवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के आसार के चलते प्रशासन ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और मौसम की जानकारी लगातार प्राप्त करते रहने की अपील की है।

 

इन राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी

आईएमडी ने बताया कि देश के करीब 16 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। इनके अलावा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और ओडिशा व दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक भी शामिल है। 30 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना भी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed