UP: सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा मानसून, आज इन 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; प्रदेश में लुढ़का पारा
Up Weather Update: यूपी में मानसून दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Monsoon In UP: प्रदेश में बुधवार रात को मानसून ने दस्तक दे दी। जल्द ही पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। मानसून की दस्तक से लोगों को लू और तपिश भरी गर्मी से राहत मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोनभद्र के रास्ते प्रदेश में प्रवेश किया। इसके असर से सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी में बुधवार को बारिश की शुरुआत हुई। पूर्वी-दक्षिणी यूपी से शुरू हुआ बारिश का यह दौर जल्द ही पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रदेश के पूर्वी और तराई के 16 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। तराई के कुल इलाकों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में कहीं भी लू की परिस्थिति नहीं रही।
दो दिनों में पूरे प्रदेश में होगी दस्तक
दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के बाकी हिस्सों तक पहुंचने के संकेत हैं। इसके साथ ही प्रदेश में तपिश भरी गर्मी का दौर खत्म होगा और लोगों को राहत मिलेगी। 19 व 20 जून को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं।- अतुल कुमार सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
यहां भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
इन जिलों में है वज्रपात का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।
मानसून की एंट्री से लुढ़का पारा
बुधवार को यूपी में मानसून की एंट्री और प्री-मानसूनी बारिश के असर से, प्रदेश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से कम देखने को मिला। बुधवार को अयोध्या में सर्वाधिक 25.8 मिमी बारिश हुई तो वहीं चुर्क में 5.6 मिमी, सुल्तानपुर व बस्ती में 5.2 मिमी, गाजीपुर में 3.8 और वाराणसी में 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बारिश का नतीजा ये हुआ कि प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहा। इटावा में सर्वाधिक 6.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। वहीं चुर्क, हरदोई, वाराणसी, बस्ती, आगरा, अलीगढ़ आदि में अधिकतम तापमान में सामान्य से 3 से 4.5 डिग्री तक की गिरावट रही। बुधवार को प्रदेश में कहीं भी लू की परिस्थिति नहीं रही, साथ ही कहीं भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आंकड़े तक नहीं पहुंचा।
Rain Alert: केरल से बंगाल तक अगले पांच दिन झमाझम बरसात के आसार, गुजरात-बिहार में16 की मौत; रांची में स्कूल बंद
इन राज्यों में जमकर बारिश
पूर्वी, पूर्वोत्तर, मध्य एवं दक्षिण भारत के राज्यों में मानसून पहले ही पहुंच चुका है। बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, झारखंड, पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ, कोंकण-गोवा व मध्य महाराष्ट्र में अच्छी बारिश हुई। असम, मेघालय, मणिपुर, प. बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, ओडिशा, तमिलनाडु में भी कई जगह मूसलाधार बारिश हुई।