फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon rains to resume in the state after two days, no rain expected until July 25

UP Weather: दो दिन बाद फिर शुरू होगा मानसूनी बारिश का सिलसिला, रविवार तक नहीं है भारी बरसात की संभावना

Fri, 24 Jul 2026 12:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 24 Jul 2026 12:27 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में आने वाले दिनों में मौसम फिलहाल सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन
UP: Monsoon rains to resume in the state after two days, no rain expected until July 25
यूपी में मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में बारिश ने छोटा सा ब्रेक लिया है। छिटपुट बारिश को छोड़ दें तो आने वाले 26 जुलाई तक किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं हैं। हालांकि लखनऊ में गुरुवार की शाम को कुछ इलाकों में बारिश हुई। मानसूनी बारिश के फिलहाल कमजोर रहने के बाद 26 जुलाई से फिर से माैसमी बदलाव की आहट है।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि 24 से 26 जुलाई के बीच प्रदेश में मानसूनी बारिश मद्धिम पड़ेगी। हालांकि इस बीच बुंदलखंड और कुछ दक्षिणी जिलों में छिटपुट बारिश की परिस्थितियां रहेंगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इटावा में सबसे अधिक 27 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर, सुल्तानपुर, अमेठी और आजमगढ़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को मानसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसकेगा। इसके प्रभाव से पूर्वांचल में फिर बारिश शुरू होगी और 29 जुलाई तक तराई समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed