फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon picks up pace in the state, signs of continuous rain for the next six days; alert for these distri

यूपी: प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले छह दिनों तक लगातार बारिश के संकेत; इन जिलों को लेकर अलर्ट

Thu, 16 Jul 2026 09:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 Jul 2026 09:07 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले छह दिनों तक कई जिलों में बारिश होती रहेगी। 

विज्ञापन
UP: Monsoon picks up pace in the state, signs of continuous rain for the next six days; alert for these distri
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। तराई समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानी 17 जुलाई से प्रदेश में बारिश का दौर और तेज होगा। 22 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी-पूर्वी जिलों सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर और बलिया में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी में 62.4 मिमी, महराजगंज में 32 मिमी, बाराबंकी में 28 मिमी, आगरा में 22.6 मिमी और लखनऊ में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, बुंदेलखंड के कई जिलों में तीखी गर्मी का असर बना रहा। बांदा में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 38.6 डिग्री और झांसी में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर) मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से 17 जुलाई के बाद पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा, बारिश का दायरा बढ़ेगा, तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में जारी रहेगा बूंदाबांदी का दाैर

राजधानी में बृहस्पतिवार तड़के हुई अच्छी बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद दिन में ठंडी हवाएं चलीं और बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव का दौर बना रहा। शाम में फिर से तेज हवाओं से साथ अच्छी बारिश हुई। पारा गिरने से उमस और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। बीते 24 घंटे में लखनऊ में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश के असर से दिन का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 33.6 डिग्री और रात का तापमान 1.2 डिग्री की कमी के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर) मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से शुक्रवार, 17 जुलाई से लखनऊ में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रहने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed