फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon distanced itself from the state, troublesome heat will continue till August 21; Meteorological Dep

यूपी: प्रदेश से मानसून ने बनाई दूरी, 21 अगस्त तक पड़ेगी परेशान करने वाली गर्मी; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Mon, 18 Aug 2025 06:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 18 Aug 2025 06:32 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी से मानसून ने दूरी बना ली है। बीते तीन दिनों से प्रदेश में कहीं भी अच्छी बारिश नहीं हुई। 21 अगस्त तक ऐसा मौसम बना रहने के पूर्वानुमान जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Monsoon distanced itself from the state, troublesome heat will continue till August 21; Meteorological Dep
यूपी से विदा हुआ मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मानसूनी बारिश की रफ्तार लगभग थम सी गई है। कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़ दें तो प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से 21 अगस्त तक कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। इधर कुछ दिनों तक हुई लगातार बारिश से मौसम सुहाना रहा लेकिन अब चिलचिलाती धूप से उमस भरी गर्मी ने दोबारा सिर उठाया है। हवा में मौजूद नमी और तापमान में बढ़त से हीट इंडेक्स बढ़ रहा है। इससे चिपचिपी और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तेज धूप होने से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उरई में दिन का तापमान प्रदेश में सर्वाधिक 36.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं वाराणसी, हमीरपुर, कानपुर, बहराइच, सुल्तानपुर में भी दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता में कमी की वजह से उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में 21 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना न के बराबर है। कहीं कहीं छिटपुट बारिश को छोड़कर मौसम विभाग की ओर से 21 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि इस दौरान पश्चिमी यूपी के तराई हिस्सों में कहीं कहीं बादल छाने और बौछार पड़ने की संभावनाएं है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मानसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट को पार कर चुका है। 21 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ में तीन दिन तक अच्छी बारिश के आसार नहीं

राजधानी में दो दिनों से मानसून की सक्रियता में कमी आने से बारिश थम सी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अच्छी बारिश के लिए तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा। रविवार दोपहर शहर के कुछ इलाकों में मिनट भर के लिए बारिश हुई, लेकिन इस बारिश ने गर्मी-उमस की आग में घी का काम किया। हवा में मौजूद नमी हीट इंडेक्स से आभासी गर्मी बढ़ा रही है। इससे लोगों को वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हुई।

रविवार को लखनऊ में हजरतगंज, पुराने लखनऊ, आलमबाग में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। शाम तक 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 36.1 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 21 अगस्त के पहले लखनऊ में अच्छी बारिश की संभावना कम है। 21 अगस्त के आसपास मौसम का नया सिस्टम के सक्रिय होने तक लखनऊ के लोगों को छिटपुट बूंदाबांदी ही नसीब होगी। ऐसे में गर्मी और उमस से जूझना पड़ेगा।

समझें क्या है हीट इंडेक्स (ताप सूचकांक)

जब वास्तविक तापमान के साथ हवा में नमी की मात्रा ज्यादा होती है तो हमें वास्तविकता से ज्यादा गर्मी महसूस होती है। कई बार असल तापमान कम होने के बावजूद वातावरण की नमी से हीट इंडेक्स काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इससे शरीर की कूलिंग के लिए आवश्यक पसीना नहीं निकल पाता है। ऐसे में शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता और अधिक गर्मी महसूस होती है। उदाहरण के लिए यदि तापमान 35 डिग्री सेल्सियस हो और हवा में मौजूद नमी शून्य फीसदी हो तब इंसान को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जितना ही महसूस होता है। यदि वातावरण में मौजूद नमी 80 से 100 फीसदी हो तो लेकिन 35 डिग्री तापमान में हीट इंडेक्स (ताप सूचकांक) बढ़ने से आभासी गर्मी 40 डिग्री जितनी महसूस होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed